दुनिया

रूस के हमले से थर्राया चेर्निहाइव शहर, Missile Attack में हुई इतने लोगों की मौत, जेलेंस्की बोले- अब हमारे पास…

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. बुधवार (17 अप्रैल) की देर रात रूस ने उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहाइव में एक 8 मंजिला इमारत पर तीन मिसाइलें दागी, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही इस हमले में 3 बच्चे समेत 61 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हमले में 17 लोगों की मौत

चेर्निहाइव यूक्रेन की राजधानी कीव से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में, रूस और बेलारूस की सीमा के पास स्थित है और इसकी आबादी लगभग ढाई लाख है. दोनों देशों के बीच छिड़े युद्ध को दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है. पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य साजो सामान मुहैया नहीं कराए जाने से रूस के खिलाफ युद्ध में उसकी स्थिति कमजोर पड़ती जा रही है. इस हमले में 17 लोगों की मौत हुई है.

जेलेंस्की ने मदद की अपील की

इस बीच, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेत्र फिआला ने कहा कि उनकी सरकार ने यूरोपीय संघ (EU) के बाहर के देशों से यूक्रेन के लिए तोपखाने के 5,00,000 गोले की व्यवस्था की है. हथियारों की आपूर्ति जून में होनी है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से उनके देश को और अधिक वायु रक्षा प्रणालियां प्रदान करने का अनुरोध किया है. उन्होंने चेर्निहाइव हमले के बारे में कहा कि “अगर यूक्रेन को पर्याप्त वायु रक्षा उपकरण मिले होते और रूसी आतंक का मुकाबला करने के लिए दुनिया का दृढ़ संकल्प होता, तो ऐसा नहीं होता.”

यूक्रेन के पास खत्म हुईं मिसाइलें

जेलेंस्की ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मिसाइल और ड्रोन हमले से बचाव करते हुए यूक्रेन के पास वायु रक्षा मिसाइलें खत्म हो गई हैं. हाल में रूस ने हमले में यूक्रेन के सबसे बड़े बिजली संयंत्रों में से एक को नष्ट कर दिया था.

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने इटली में सात देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले मदद के लिए जेलेंस्की की अपील दोहराई. कुलेबा ने कहा, “हमें अपने शहरों और आर्थिक केंद्रों को तबाही से बचाने के लिए कम से कम सात और पैट्रियट बैटरी (मिसाइल प्रणाली) की आवश्यकता है.”

यह भी पढ़ें- ईरान के हमले के बाद Israel ने लेबनान पर तेज किए हमले, हिज्बुल्लाह के फील्ड कमांडर को IDF ने किया ढेर

वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को तातारस्तान क्षेत्र में यूक्रेन के ड्रोन को मार गिराया गया. मंत्रालय ने कहा कि मास्को से लगभग 350 किलोमीटर पूर्व में मोर्दोविया क्षेत्र में भी एक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया. यह जगह यूक्रेन की सीमा से 700 किलोमीटर दूर है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

27 minutes ago

ट्रक या 5-स्टार महल? 2 करोड़ का केबिन, AC और लेदर सीट्स… इस ड्राइवर का जलवा देख उड़े लोगों के होश

Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…

37 minutes ago

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

1 hour ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

1 hour ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

2 hours ago