Categories: देश

केरल: कासरगोड के मंदिर में रखे पटाखों में अचानक ​विस्फोट होने से कम से कम 154 लोग घायल

केरल में कासरगोड जिले के नीलेश्वरम स्थित एक मंदिर में रखे पटाखों में विस्फोट होने से 154 लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है. यह घटना अंजूत्तामबलम वीररकवु मंदिर में सोमवार आधी रात के बाद हुई, जब 1500 से अधिक लोग पारंपरिक थेय्यम महोत्सव में शामिल होने के लिए मंदिर में एकत्र थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब पटाखों से उठी चिंगारी मंदिर के एक कमरे में रखे अन्य पटाखों पर गिर गई, जिससे विस्फोट हो गया. अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति की हालत नाजुक है और आठ गंभीर रूप से घायल हैं. कुल मिलाकर 154 लोग इस विस्फोट और उसके बाद भगदड़ में घायल हुए हैं. इनमें से 97 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं.

बताया गया है कि मंदिर प्रबंधन ने त्योहार के लिए लगभग 25,000 रुपये के हल्के पटाखे रखे थे, जो मंगलवार रात को समाप्त होना था. इस घटना में घायल एक युवती ने बताया कि चिंगारी पटाखों के कमरे में गिरते ही सब लोग भागने लगे. उसने कहा, “मैं और कुछ अन्य लोग गिर पड़े और हमें चोटें आईं, लेकिन मेरी बहन सुरक्षित बच गई.”

स्थानीय विधायक एम. राजगोपाल ने इस घटना को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” कहा और जिला कलेक्टर से बात की. उन्होंने बताया कि पटाखे हल्के थे, लेकिन चिंगारी दूसरे पटाखों पर गिर गई, जिससे हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Assembly Election: NCP ने चौथी लिस्ट की जारी, मोर्शी से देवेंद्र भुयार और भोर से शंकर हिरामण मांडेकर को उतारा

कासरगोड सांसद राजमोहन उन्नीथन ने बताया कि आधी रात के बाद त्योहार का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़े जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

मंदिर समिति के दो सदस्यों को हिरासत में लिया गया है, और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि मंदिर प्रबंधन ने पटाखे फोड़ने के लिए अनिवार्य लाइसेंस नहीं लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Chhath Puja 2026: कल है ‘नहाय-खाय’, जानिए चार दिनों के इस कठिन व्रत की पूरी पूजन विधि और नियम

Chhath Puja 2026: आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ इस साल 13 नवंबर से…

1 minute ago

नशा मुक्ति केंद्र में सो रहे प्रबंधक की लोहे की रॉड मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

समस्तीपुर के मथुरापुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज ने लोहे की रॉड…

10 minutes ago

ANSBCL Scam Update: ED की सप्लीमेंट्री शिकायत से मची हलचल, पूर्व सांसद समेत कई नाम शामिल

ANSBCL Scam: अंडमान निकोबार के ANSBCL बैंक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व…

19 minutes ago

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत की हत्या का लाइव वीडियो आया सामने

फरीदाबाद के सेक्टर 21सी में धनतेरस की रात पार्किंग विवाद को लेकर टेक महिंद्रा के…

24 minutes ago

Mau Drugs Raid: मऊ में नारकोटिक्स टीम का छापा, 15 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

Mau News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में एमपी और यूपी नारकोटिक्स…

32 minutes ago

Delhi High Court Ruling: ट्रेन हादसे में मुआवजे को लेकर अदालत की दो टूक, रेलवे दावा अधिकरण का आदेश रद्द

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजू लता वर्मा बनाम भारत संघ मामले में फैसला…

41 minutes ago