झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की कार्रवाई से झारखंड में हड़कंप मचा हुआ है. छतीसगढ़ से जुड़े शराब घोटाला मामले में ईडी झारखंड में छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी आईएएस स्तर के अधिकारियों के यहां चल रही है. झारखंड में सीनियर आईएएस विनय चौबे और उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह कुछ अन्य अधिकारियों और झारखंड और छत्तीसगढ़ में कई कारोबारियों से जुड़े ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है.
विनय चौबे राज्य में 2022 कई आबकारी नीति के कार्यान्वयन के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव थे. ईडी की यह कार्रवाई ऐसे समय चल रही है, जब झारखंड में विधानसभा का चुनाव के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होना है. छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर हुए 2050 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज किया था.
इस मामले में छत्तीसगढ़ के कुछ अधिकारियों के साथ-साथ झारखंड के आईएएस और तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे को भी आरोपी बनाया गया है. रांची के विकास कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया था. जिसके बाद रायपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई है. आवेदन में बताया गया था कि शराब घोटाले की पूरी साजिश रायपुर में रची गई और आबकारी नीति में फेरबदल किया गया. इससे पहले भी शराब घोटाला मामले में ईडी कार्रवाई कर चुकी है.
ये भी पढ़ें- ईडी के खिलाफ निचली अदालत द्वारा की गई टिप्पणी को दिल्ली हाई कोर्ट ने हटा दिया
पिछले साल 23 अगस्त को ईडी ने रांची, देवघर, दुमका, कोलकता के 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दायरे में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, उनके बेटे रोहित उरांव, शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनसे जुड़े 32 के यहां छापेमारी हुई थी. शराब कारोबारी को इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है, उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…