पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी
Bathinda Military Station: देश के सबसे बड़े रक्षा प्रतिष्ठानों में से एक, पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन के भीतर हुई गोलीबारी की घटना में सेना के चार जवान शहीद हो गए. भारतीय सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी. हालांकि, स्थानीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह आतंकी हमला नहीं था. जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) दक्षिण पश्चिम कमान ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की, जो स्टेशन के अंदर बुधवार सुबह 4.35 बजे हुई.
पीआरओ ने एक बयान में कहा कि मिलिट्री स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट कर दिया गया है और इलाके को घेर लिया गया है और सील कर दिया गया है. उन्होंने कहा, गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत की सूचना है. जबकि, इस हमले को अंजाम देने वाले कथित जवान को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
सेना ने एक बयान में कहा, बठिंडा सैन्य स्टेशन के अंदर सुबह करीब 4.35 बजे गोलीबारी की सूचना मिली है. मिल्रिटी स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट कर दिया गया है. इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया है. तलाशी अभियान जारी है. गोलीबारी में चार लोगों की मौत की सूचना मिली है.
बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने मीडिया से कहा, यह कोई आतंकी हमला नहीं था. ऐसा लगता है कि मिलिट्री स्टेशन में कोई आंतरिक घटनाक्रम हुआ है. उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें जांच करने और स्थानीय सैन्य अधिकारियों की सहायता करने के लिए मौके पर मौजूद हैं.
शुरूआती रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना आपस की लड़ाई प्रतीत होती है. सूत्रों ने कहा कि यूनिट से एक इंसास राइफल और कुछ राउंड गोला-बारूद हाल ही के दिनों में यूनिट परिसर से गायब हो गए थे.
बठिंडा का मिलिट्री स्टेशन 10 कोर का मुख्यालय है, जो राजस्थान में जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान के अधिकार क्षेत्र में आता है. मिल्रिटी स्टेशन चंडीगढ़-फाजिल्का खंड पर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के साथ स्थित है जो राजस्थान की ओर जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…