बदमाश आदित्य राणा की फाइल फोटो
UP News: यूपी में लगातार अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. इस खौफ से कुछ इनामी बदमाश तो थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर चुके हैं और जो लगातार अपराध में शामिल हैं, उनका एनकाउंटर जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार देर रात दो बजे के करीब उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश आदित्य राणा ढेर हो गया है. इस पर 45 मुकदमे दर्ज थे और वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.
सूत्रों के मुताबिक, स्योहारा थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे ढाई लाख के फरार इनामी बदमाश आदित्य राणा और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें आदित्य सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस तत्काल सभी घायलों को सीएचसी स्योहारा पहुंची जहां चिकित्सकों ने आदित्य राणा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है.
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि, देर रात एसओजी टीम को सूचना मिली कि आदित्य और उसके साथी बुढ़नपुर मार्ग पर हैं. इस पर पुलिस टीम ने पूरी ऐहतियात के साथ सम्बंधित इलाके की घेराबंदी कर दी थी. इसी के बाद आदित्य के साथ मुठभेड़ हुई और घायल होने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अब तक पुलिस आदित्य गैंग के आठ से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें उसका ग्राम प्रधान भाई चंद्रवीर बिट्टू भी शामिल है. मुठभेड़ में स्योहारा थाना प्रभारी राजीव चौधरी, हमराह अजय कुमार फौजी, एसओजी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह, सिपाही अरुण व रईस घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है.
ये भी पढ़ें- UP Politics: ‘उत्तर भारत का सबसे बड़ा माफिया बृजेश सिंह हमें 51 लाख देता है…’ भाजपा विधायक का VIDEO Viral
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राना नंगला बिजनौर निवासी आदित्य पर हत्या, लूट सहित करीब 47 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है. पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त 2022 को शिवाला कलां थाने में दर्ज एक मामले की सुनवाई के लिए पुलिस आदित्य राणा को लखनऊ जेल से बिजनौर लाई थी. यहां से लौटते वक्त शाहजहांपुर के रेड चिली ढाबे से पुलिस को चकमा देकर आदित्य राणा फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने आदित्य को राज्य माफिया घोषित कर दिया था और उस पर ढाई लाख रुपये का इनाम कर दिया था. तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. इसके लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई थीं जो लगातार उसे पकड़ने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी. मंगलवार रात पुलिस को मिली जानकारी के बाद बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: बिहार में जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के मंदार पर्वत से…
Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…
IRDAI ने बीमा कंपनियों के खर्च और एजेंट कमीशन को नियंत्रित करने के लिए नए…
Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू के भाषण…
PM modi news: पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं से बातचीत में…
Ahmedabad doctor fee: अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर नंदलाल मनसेटा मरीज की मासिक कमाई के…