होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Raghav Chadha On Parineeti: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की खबरें सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल जल्द ही एक इंटिमेट फंक्शन में एक-दूसरे से सगाई कर सकते हैं. वहीं परिणीति चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा ने अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी साध रखी है. लेकिन हाल ही में एक बातचीत में आप नेता ने संकेत दिया कि उनके निजी जीवन में कुछ चल रहा है. राजनेता की बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी करने की अफवाहें काफी समय से सुर्खियों में हैं. हालांकि अभी तक कपल ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है. वहीं एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान आप नेता राघव ने परीणीति से वेडिंग रुमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.
इस अफवाह पर जब उनसे पूछा गया, “परिणीति की खूब चर्चा हो रही है” इसका जवाब देते हुए राघव ने कहा, ‘आज जश्न मनाने का दिन है आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है. और कई सारे जश्न मनाने के अवसर आएंगे. वहीं मीडिया के सवाल पूछे जाने पर राघव ने एक उत्तर के साथ सवाल को टालने की कोशिश की.
वहीं एक और न्यूज चैनल से बातचीत में जब राघव से परिणीति को लेकर यह सवाल पूछा गया तो राघव ने कहा था, “मैं आपको बताऊंगा. उस पर हमारा अलग से इंटरव्यू होगा.” इसी बीच परिणीति लंदन की ट्रिप के बाद मुंबई लौट आई हैं. एक्ट्रेस को मंगलवार दोपहर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था.
ये भी पढ़ें- Salman Khan ने सबके सामने खोली पलक तिवारी की पोल, बताया- फिल्म सेट पर किस एक्टर के थीं करीब
परिणीति और राघव अपने रिश्ते को लेकर चुप हैं लेकिन हाल ही में सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी थी और कहा था कि परिणीति और राघव जल्द ही शादी करने वाले हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने भी हाल ही में ट्विटर पर कपल को बधाई दी.
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…