देश

रास्ते में कार… और शुरू हो गया तांडव, मासूमों की स्कूल बस पर बदमाशों ने बरसाया बारूद

 Tekanpur School Bus News:ग्वालियर/मनोज चौबे: मध्य प्रदेश के पिछोर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने स्कूली बच्चों से भरी बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

टेकनपुर के ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल की बस पर दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. सड़क पर खड़ी कार को हटाने की मामूली बात पर शुरू हुए विवाद में बस ड्राइवर खेम सिंह यादव को गोली लग गई. पुलिस ने घायल ड्राइवर को ग्वालियर रेफर किया है और सभी बच्चों को सुरक्षित पिछोर थाने में पहुंचाया है.

कार हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद

घटना पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम अकबइ बड़ी और समुदन मार्ग की है. ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल (टेकनपुर) की बस बच्चों को लेकर जा रही थी. रास्ते में सड़क पर एक कार खड़ी थी. जब स्कूल बस के ड्राइवर खेम सिंह यादव ने कार हटाने को कहा, तो कार सवारों से विवाद शुरू हो गया.

बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

बात इतनी बढ़ी कि कार सवार दबंगों ने आपा खो दिया और बंदूक निकालकर सीधे स्कूल बस पर फायरिंग कर दी. इस अचानक हुए हमले से बस में सवार मासूम बच्चों में चीख-पुकार मच गई. गोली सीधे बस ड्राइवर खेम सिंह यादव को जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही पिछोर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और बस सहित पिछोर थाना परिसर में पहुंचाया. राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है.

अस्पताल में अफरा-तफरी, आरोपी फरार

गंभीर रूप से घायल ड्राइवर खेम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें-‘कौन सी लड़की, कैसा केस?’ 40 साल बाद पुलिस ने याद दिलाया जवानी का ‘वो’ कांड

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

6 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

11 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

17 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

24 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

30 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

31 minutes ago