देश

Firozabad: दोस्त की मौत नहीं बर्दाश्त कर पाया शख्स, जलती चिता में कूद गया, इलाज के दौरान हुई मौत

विष्णु कुमार

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक दोस्त की मौत को दूसरा दोस्त बर्दाश्त नहीं कर सका और उसकी चिता में ही कूद पड़ा. इस पर लोगों ने जल्दी से उसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की पूरे शहर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद जिले में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसने सभी के दिलों को हिला कर रख दिया है. आज तक हम सभी ने दोस्ती पर बनी कई फिल्में देखी होंगी, जिसमें एक दोस्त दूसरे दोस्त को बचाने के लिए अपनी जान दे देता है. इसी तरह का एक मामला हकीकत में फिरोजाबाद से सामने आ रहा है. ये मामला फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगार क्षेत्र के मढैया नदिया गांव का है. इसी गांव में रहने वाले अशोक कुमार 42 वर्ष की मौत कैंसर की लंबी बीमारी के चलते हो गई थी.

मौत के बाद अशोक के परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए यमुना नदी के पास घाट पर ले गए थे, जहां उसका अंतिम संस्कार में सभी सगे संबंधियों के साथ ही अशोक का दोस्त आनंद राजपूत भी मौजूद था. बताया जा रहा है कि आनंद पहले दोस्त अशोक की चिता को जलता हुआ देख रहा था, फिर अचानक जलती चिता में कूद गया. इस पर स्थानीय लोगों की जब आनंद पर नजर पड़ी तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई.

ये भी पढ़े- UP Politics “वह लोकतंत्र का मंदिर है, झूठ बोलने वालों के लिए वो जगह नहीं है..”- बोले अखिलेश यादव, योगी सरकार पर साधा निशाना

लोगों ने बताया कि अशोक का अंतिम संस्कार कर सभी लौटने की तैयारी ही कर रहे थे कि आनन्द अपने दोस्त अशोक की जलती चिता में कूद गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. इस पर लोगों ने जल्दी से उसे वहां से निकाला और आगरा के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे. जहां उसकी  इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते थे.

इस मामले में एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि अपने दोस्त की मौत बर्दाश्त न कर पाने के कारण युवक चिता में कूद गया था. उसे लोगों ने तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था. उसे फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

33 seconds ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

15 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

16 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

25 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

51 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

54 minutes ago