लैंड स्लाइड में 19 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते हाहाकार मचा हुआ है. कई इलाकों में हुई लैंड स्लाइडिंग से करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो गई और अभी कई लोग लापता हैं. जिनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीमें रेक्स्यू ऑपरेशन चला रही हैं. शिमला में शिव मंदिर के मलबे से मंगलवार देर रात तक 19 शवों को बरामद किया गया है. अभी भी मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है. मरने वालों की संख्या अबतक 56 हो गई है.
कृष्णा नगर इलाके में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई. शिमला पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं. सोमवार से अब तक 19 शव रेस्क्यू ऑपरेशन में मिले हैं. लैंड स्लाइड होने से 8-10 घर ढह गए. जिसमें एक बूचड़खाना भी है. पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मलबे में अभी भी करीब एक दर्जन लोग फंसे होने की संभावना है.
दूसरी तरफ खराब मौसम के चलते शिक्षा विभाग ने हालातों को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. स्कूल और कॉलेज 16 अगस्त तक बंद रहेंगे. पूरे प्रदेश में बीते रविवार से मूसलाधार बारिश हो रही है. लैंड स्लाइड और बारिश से से कई सड़कों पर मलबा आने से आवागमन बाधित हो गया है. शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि एनडीआरएफ और सेना के जवान संयुक्त रूप से समरहिल में राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.
शिव मंदिर में हुए भूस्खलन के दौरान वहां पर भारी संख्या में भक्त मौजूद थे. जिससे अफरा-तफरी का माहौल भी हो गया था. बारिश को देखते हुए शिक्षण गतिविधियों को 19 अगस्त तक के लिए पूरी तरह से रोक दी गई है. इसके अलावा विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. पुस्तकालय 20 अगस्त तक बंद रहेंगे. मंडी जिले में बीते सोमवार को हुए हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…