देश

UP Politics: सपा तैयार कर रही 80 हराओ की रणनीति, आज से बांदा में शुरू होगा दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश देंगे मंत्र

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं. भाजपा सरकार से बड़ी लड़ाई के लिए वह लगातार अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से ट्रेनिंग देने में जुटे हैं. इसी क्रम में बुधवार से बांदा में दो दिवसीय सपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शुरू होने जा रहा है, जिसमें सपा प्रमुख खुद पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही लोकसभा की सभी 80 सीटों पर भाजपा को कैसे हराना है, इसका मंत्र भी शेयर करेंगे.

बता दें कि लगातार अखिलेश यादव सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर हमलावर हैं और इस बार भाजपा को लोकसभा की सभी 80 सीटों पर मात देने का दावा कर रहे हैं. तो वह लगातार अपने कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं और उनको जीत का मंत्र दे रहे हैं. तो वहीं बांदा में 16 और 17 अगस्त को प्रशिक्षण शिविर होगा. पहले दिन सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव और दूसरे दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जीत का हुनर सिखाएंगे. मीडिया सूत्रों की मानें तो 16 अगस्त को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पहले सत्र की शुरुआत करेंगे और इस दौरान जातीय जनगणना, लोकतंत्र का भविष्य, सोशल मीडिया, वर्तमान सरकार में किसानों की स्थिति समेत कई विषयों पर यहां अपने विचार रखे जाएंगे और इन्हीं मुद्दों को लेकर सरकार को कैसे घेरना है, उसकी रणनीति तैयार की जाएगी. तो वहीं 17 अगस्त को समाजवादी पार्टी और लोकसभा चुनाव-2024 पर चर्चा होगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संबोधन होगा. इसी के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा.

ये भी पढ़ें- UP News: गदर 2 फिल्म देखकर लौटे दंपति पर मुस्लिम युवकों ने किया जानलेवा हमला, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

बता दें कि राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि, जिलों में जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, सांसद, विधायकों ने जो आपत्तियां दर्ज कराई हैं, उनके आधार पर बूथों में परिवर्तन एवं संशोधन किया जाए. बता दें कि ज्ञापन में ये आरोप लगाया गया है कि, निर्वाचन क्षेत्रों में कई बूथों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के विपरीत बना दिया गया है. इसी के साथ ज्ञापन में ये भी आरोप लगाया गया है कि, सपा के परम्परागत मतदाताओं वाले पोलिंग स्टेशनों को छह किमी तक दूर कर दिया गया है. साथ ही ये भी लिखा गया है कि, घनी आबादी के बीच, रेलवे लाइनों, बड़ी नहरों, बड़े नालों के पार पोलिंग स्टेशन बनाये गए हैं और यहां तक पहुंचने में मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इसी के साथ ज्ञापन में सुझाव देते हुए मांग की गई है कि, गाजियाबाद, लखनऊ, श्रावस्ती, , बलरामपुर, बहराइच तथा अम्बेडकरनगर क्षेत्र के बूथों में सुधार किया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

1 hour ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago