Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिमाचल प्रदेश में बाढ़-बारिश और भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही, अब तक 56 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे NDRF और सेना के जवान

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते हाहाकार मचा हुआ है. कई इलाकों में हुई लैंड स्लाइडिंग से करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो गई और अभी कई लोग लापता हैं.

लैंड स्लाइड में 19 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते हाहाकार मचा हुआ है. कई इलाकों में हुई लैंड स्लाइडिंग से करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो गई और अभी कई लोग लापता हैं. जिनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीमें रेक्स्यू ऑपरेशन चला रही हैं. शिमला में शिव मंदिर के मलबे से मंगलवार देर रात तक 19 शवों को बरामद किया गया है. अभी भी मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है. मरने वालों की संख्या अबतक 56 हो गई है.

लैंड स्लाइड में 19 लोगों की मौत

कृष्णा नगर इलाके में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई. शिमला पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं. सोमवार से अब तक 19 शव रेस्क्यू ऑपरेशन में मिले हैं. लैंड स्लाइड होने से 8-10 घर ढह गए. जिसमें एक बूचड़खाना भी है. पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मलबे में अभी भी करीब एक दर्जन लोग फंसे होने की संभावना है.

शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश

दूसरी तरफ खराब मौसम के चलते शिक्षा विभाग ने हालातों को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. स्कूल और कॉलेज 16 अगस्त तक बंद रहेंगे. पूरे प्रदेश में बीते रविवार से मूसलाधार बारिश हो रही है. लैंड स्लाइड और बारिश से से कई सड़कों पर मलबा आने से आवागमन बाधित हो गया है. शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि एनडीआरएफ और सेना के जवान संयुक्त रूप से समरहिल में राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर किया गया ‘पीएम संग्राहलय और पुस्तकालय सोसायटी’, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था सुझाव

शिव मंदिर में हुए भूस्खलन के दौरान वहां पर भारी संख्या में भक्त मौजूद थे. जिससे अफरा-तफरी का माहौल भी हो गया था. बारिश को देखते हुए शिक्षण गतिविधियों को 19 अगस्त तक के लिए पूरी तरह से रोक दी गई है. इसके अलावा विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. पुस्तकालय 20 अगस्त तक बंद रहेंगे. मंडी जिले में बीते सोमवार को हुए हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital