यूटिलिटी

IRCTC: एक ट्रेन टिकट से 56 दिन तक अलग-अलग स्टेशन से यात्रा कर सकते हैं आप, जानिए नियम

Indian Railway:देश में ट्रेन के जरिए करोड़ों यात्री सफर करते हैं. रेलवे की ओर से यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध की जाती है. बहुत से रेल सुविधाओं के बारे में रेल यात्री अनजान रहते हैं. ऐसे में आज हम आपको रेलवे की एक ऐसी अनोखी सर्विस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत से लोग को जानकारी नहीं होगी. हम बात कर रहे हैं सर्कुलर जर्नी टिकट (circular journey ticket)के बारे में इस सुविधा का फायदा बहुत कम यात्री उठाते हैं.

इंडियन रेलवे की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे की ओर से सर्कुलर जर्नी टिकट नाम से एक स्पेशल टिकट जारी किया जाता हैं. इस सर्कुलर जर्नी टिकट के जरिए रेल यात्री एक टिकट पर 56 दिन तक अलग-अलग स्टेशनों से यात्रा कर सकते हैं. इस दौरान कई ट्रेनों में चढ़ सकते हैं. आमतौर पर तीर्थ-यात्रा की सैर करने वाले यात्री रेलवे की इस सुविधा का फायदा उठा सकते है. तो चलिए जानते है की आखिर क्या है सर्कुलर जर्नी टिकट.

क्या हैं सर्कुलर जर्नी टिकट

दरअसल, जो लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं, उनके लिए रेलवे सर्कुलर जर्नी टिकट (Railway Circular Journey Ticket) जारी किया था. इसमें आप जहां से यात्रा शुरू करते हैं वहीं आकर समाप्त कर सकते हैं. लेकिन पूरे 56 दिनों तक आप लगभग 8 अलग-अलग स्टेशनों से बोर्डिंग-डीबोर्डिंग (boarding-deboarding)कर सकते हैं. आपको बता दें कि सर्कुलर टिकट (Circular Ticket) किसी भी कैटेगरी में यात्रा करने के लिए खरीदे जा सकते हैं. टिकट लेते समय आपको काउंटर पर पूरी जर्नी की जानकारी देनी होती है. इसके बाद आप 56 दिनों तक कहीं भी यात्रा कर सकते हैं. इसके लिए आपको बार-बार टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी. रेलवे ने खासकर वाले लोगों के लिए ही सर्कुलर जर्नी टिकट की शुरुआत की थी.

ये भी पढ़ें:Gadar 2 की और तेज हुई रफ्तार, OMG 2 से दोगुना किया कलेक्शन, जानिए 15 अगस्त की कमाई

क्‍या होते हैं इस टिकट के फायदे

सर्कुलर जर्नी टिकट लंबी यात्रा के दौरान ली जा सकती है. अगर आप सर्कुलर जर्नी टिकट खरीदते हैं तो बार बार स्‍टेशनों पर उतकर टिकट करवाने की आवश्‍यकता नहीं होगी. सर्कलर टिकट से आपका समय भी बचेगा और टिकट भी सस्‍ता पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago