देश

UP Flood: यूपी में बाढ़ का कहर, 18 जिलों में 2 लाख से अधिक लोगों को हुआ नुकसान, 9 लोगों की गई जान

UP Floods News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा ने गंगा किनारे रहने वाले लोगों पर मानो आफत टूट पड़ी हो. लोग अपने बच्चों के साथ इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं. राज्य के कुल 18 जिले बाढ़ की चपेट में आने के बाद करीब दो लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. वहीं कन्नौज से खबर सामने आई है कि गंगा में बाढ़ आने के बाद काली नदी उल्टी बहने लगी है और कन्नौज के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. इसकी वजह से हजारो बीघा फसल जलमग्न हो गई है और बाढ़ की दहशत में दर्जनों गांववासियों को जीना पड़ रहा है.

बदायूं, फर्रुखाबाद और कानपुर देहात में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. कन्नौज और रायबरेली में गंगा, शाहजहांपुर में रामगंगा, पलियाकलां में शारदा, बाराबंकी, अयोध्या और बलिया में घाघरा में पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है और यहां भी तमाम इलाकों में कटान होने की वजह से गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. आजमगढ़,अमरोहा, बिजनौर, बाराबंकी,फर्रुखाबाद, बदायूं, हरदोई,गोंडा, कासगंज, कन्नौज, कुशीनगर, खीरी, मेरठ,मऊ, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, सीतापुर, इन जिलों के 702 गांव के करीब दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं औऱ राहत कार्य चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Watch: कुल्लू में कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में ताश के पत्तों की तरह ढह गईं 7 बहुमंजिला इमारतें

आपदा ने नौ की लील ली जिंदगी

जानकारी के मुताबिक, बाढ़ की आपदा के कारण पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है. लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र मढ़िया बाजार चौकी के अंतर्गत आने वाले कमलापुर गांव में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से एक कच्ची दीवार गिरने से 60 वर्षीय जगदीश की मौत हो गई है तो वहीं फर्रुखाबाद और अलीगढ़ में आकाशीय बिजली से एक-एक व्यक्ति की जान चली गई है. वहीं संभल में तेज बारिश होने के कारण दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है और फर्रुखाबाद में बाढ़ की वजह से दो लोगों की मौत हो गई हैं वहीं गाजीपुर और गोंडा में सांप के काटने की वजह से एक-एक व्यक्ति की जान चली गई है.

ये है जिलों का हाल

कन्नौज में गंगा की बाढ़ के चलते काली नदी के उल्टा बहने के कारण दर्जनों गांव के लोग बेघर हो गए हैं और हजारो बीघा फसल जलमग्न हो गई है. नरौरा से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से ये संकट बढ़ा है. जिले में खतरे के निशान से 87 सेमी ऊपर गंगा नदी बह रही है. जिला अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित जगह का निरीक्षण किया है और राहत कार्य किया जा रहा है वहीं अलीगढ़ महानगर में देर रात से लगातार हो रही है झमाझम बारिश की वजह से कई इलाके डूब गए हैं और लोगों के घरों में पानी घुस गया है. नगर आयुक्त अमित आसेरी अधिकारियों के साथ शहर में जल भराव वाले स्थान का निरीक्षण भी कर रहे हैं. वहीं बिजनौर में भी देर रात से मूसलाधार बारिश हो रही है, इसकी वजह से स्कूल बंद कर दिए गए हैं. वहीं फिरोजाबाद में 2 दिन से तेज बारिश लोगों की जान की मुसीबत बन गई है. बारिश और बाढ ने गरीबों का जीना दूभर कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

11 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

49 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago