ओपी राजभर
UP Politics: उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनावी घमासान जारी है. भले ही लोकसभा चुनाव 2024 में होने हैं लेकिन जुबानी जंग राजनीतिक दलों के बीच जारी है और जमकर एक-दूसरे पर हमला बोला जा रहा है. इसी बीच दो दिन से वाराणसी के दौरे पर पहुंचे सुभासपा प्रमुख व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है और कहा कि “वो खरा-खरा बोलते हैं, इसलिए सपाईयों को बुरा लगता है.” इस मौके पर ओपी राजभर ने चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर वैज्ञानिकों को बधाई दी.
बता दें कि सपा से अलग होने के बाद जबसे उन्होंने फिर से NDA ज्वाइन किया है, तभी से वह लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर हैं और लगातार किसी न किसी बात को लेकर अखिलेश पर तंज कस रहे हैं. इसी बीच वाराणसी में उन्होंने कहा, “अखिलेश PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) को साथ लेकर चलने की बात करते हैं, लेकिन कहां गया PDA. इसमें S और लगा लें. यानी PDAS (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग) कर लें. इससे उनका लाभ ही होगा.” इसके बाद राजभर ने अखिलेश पर गंभीर आरोप लगाया और मुस्कुराते हुए कहा, “टिकट बंटवारे के समय अखिलेश PDA को भूल क्यों जाते हैं.” फिर राजभर आगे बोले, PDA का NDA में विलय हो गया है और चुटकी लेते हुए बोले, ” NDA ने PDA को टिकट दे दिया है.” इसी के साथ दावा किया कि अखिलेश को आने वाले चुनाव में कुछ भी नहीं मिलने वाला. केवल गिनती के वोट मिलेंगे.
वाराणसी पहुंचे सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर वैज्ञानिकों को बधाई दी और गर्व से बोले कि, “मैं भारत के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो दिन-प्रतिदिन रिसर्च करके नई-नई खोज कर रहे हैं. हम उनको चंद्रयान 3 की सफलता के लिए बधाई देते हैं.” बता दें बुधवार की शाम 6 बजे के बाद चंद्रयान-3 के रोवर ने चंद्रमा के साउथ पोल की सतह पर सफलतापूर्व लैंडिंग की और इसी के बाद से पूरे देश में जश्न का माहौल है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…
India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…