देश

पैगंबर साहब की इज्जत करने के लिए आप किस जात में पैदा हुए ये मायने नहीं रखता, स्वरा भास्कर ने ऐसा किसके लिए कहा

Maharashtra Assembly Election 2024: अपने मुखर होकर बोलने के अंदाज की वजह से चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) एक बार फिर से वायरल हो रही हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी के साथ फोटो को लेकर भी चर्चा में थीं. पर अब स्वरा भास्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में कहती हुई सुनाई दे रही हैं.

तब आपका ईमान कहां था

स्वरा भास्कर वीडियो में कहती हैं, “हुजूरे पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की इज्जत मन में होने के लिए आप किस जात में पैदा होते हैं ये जरूरी नहीं होता. हुजूर साहब की शान में गुस्ताखी हो तो आप उस गुस्ताख से हाथ नहीं मिलाते हैं. जो मेरे पति के दीन और ईमान पर बार-बार सवाल उठा रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि उस वक्त आपका ईमान कहां था जब आपके साथी अनिल राठौड़ ने नितेश राणे की सभा यहां लगवाई थी. जहां खड़े होकर वो आपके नबी को गालियां दे सकता था. तब आपका ईमान कहां था.”

बिल्किस बानो के बलात्कारियों पर सवाल

वायरल वीडियो के संदर्भ में दावा किया जा रहा है कि स्वरा भास्कर पति के चुनाव प्रचार के लिए अणुशक्ति नगर के लोगों को संबोधित कर रही हैं. इसके अलावा स्वरा भास्कर ने बिल्किस बानो को लेकर भी लोगों से सवाल किया और कहा कि तब आपका ईमान कहां था जब बिल्किस बानो के साथ जिन्होंने सामूहिक बालात्कार किया, बीजेपी के नेता उनका माला पहना कर स्वागत किया . तब आपकी मुसलमानियत कहां थी. तब आपका ईमान कहां था. जब आपके गठबंधन के लोग कह रहे थे कि महायुति की सरकार आएगी तो मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाएंगे.

मालूम हो कि स्वरा के पति फहाद अहमद (Fahad Ahmad) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हैं. फहाद को एनसीपी (NCP) शरद पवार गुट ने टिकट दिया है. स्वरा ने अपने पति के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार किया है. हालांकि, अब चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है. महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक साथ वोटिंग होनी है, जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

39 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago