चुनाव

UP By Elections: 90 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 20 तारीख को करेगी जनता, चुनाव आयोग ने कसी कमर

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा. इस उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जबकि, नौ विधानसभा क्षेत्र में 34,35,974 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 14 उम्मीदवार गाजियाबाद में हैं. सबसे कम सीसामऊ और खैर में पांच-पांच प्रत्याशी हैं. मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा. इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3,718 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) और 1,917 मतदान केंद्र हैं. चुनाव आयोग ने 9 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 9 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं.

चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार

चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 843 भारी वाहन, 762 हल्के वाहन और 16,318 मतदान कर्मी लगाए गए हैं. नौ विधानसभा में 18,46,846 पुरुष और 15,88,967 महिला मतदाता हैं. वहीं, 161 तृतीय लिंग के मतदाता हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान के लिए 5,151 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 5,171 बैलट यूनिट और 5,524 वीवीपैट तैयार किए गए हैं. चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. 1,994 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है.

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

उपचुनाव के लिए कुल 74 आदर्श मतदान केंद्र, 10 समस्त महिला प्रबंधित मतदान केंद्र, 7 समस्त युवा कर्मी मतदान केंद्र और 6 समस्त दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र मान्य होंगे. मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत 18001801950 पर दर्ज कराई जा सकती है.

यहां होने हैं उपचुनाव

कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उपचुनाव होंगे.

ये भी पढ़ें-‘केजरीवाल शर्म करो’ और ‘दिल्ली में सांसों का आपात काल’ स्लोगन के साथ प्रदूषण को लेकर BJP ने दिल्ली सरकार को घेरा

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

10 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

19 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

30 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

37 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

50 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

59 minutes ago