देश

“आप जानते हैं- उत्तर सिर्फ मोदी हैं”, लंदन में ब्रिटिश नागरिकों के बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने कही ये बातें

S. Jaishankar in London: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर लंदन में आयोजित हुए दिवाली रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास और तेजी के साथ बदलाव को लेकर बात की. एस. जयशंकर ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत में आई सामाजिक और आर्थिक क्रांति के पीछे की असली वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. उनके नेतृत्व और विजन ने देश में सामाजिक और आर्थिक क्रांति को बल दिया है. एस. जयशंकर इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं. जहां उन्होंने भारत-ब्रिटेन और दुनिया के साथ भारत के रिश्तों में आ रहे बदलावों का जिक्र किया.

“मेरा उत्तर है- मोदी”

लंदन में दिवाली रिसेप्शन में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “मैंने यह कहते हुए शुरुआत की कि दुनिया बदल गई है, हमारे रिश्ते बदल गए हैं, यूके बदल गया है और भारत बदल गया है. तो आप मुझसे पूछ सकते हैं कि भारत में क्या बदलाव आया है. आप उत्तर जानते हैं – उत्तर है मोदी… वास्तव में लंबा उत्तर उन पहलों की श्रृंखला में निहित है, जिनके बारे में आप सभी ने पिछले दस वर्षों से सुना है. बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ जैसी पहल, लड़कियों के लिए शौचालय बनाने की पहल, जनधन योजना, वित्तीय समावेशन, घर बनाने की पहल, आवास योजना. इनमें से प्रत्येक योजना ने बेहतर परिणाम दिए हैं.” विदेश मंत्री ने कहा कि ये सब संभव हो पाया है तो सिर्फ पीएम मोदी के विजन, सोच और सभी को एकसाथ ले चलने की नीतियों की वजह से.

10 सालों में तेजी के साथ हुआ विकास

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि इस तरह की चीजें तभी होती हैं, जब आप सारे बिंदुओं को एकसाथ जोड़ते हैं. तब आपको लोगों के जीवन पर इन सब चीजों के प्रभाव को देखने को मिलता है. यही वो परिवर्तन है जो पिछले 10 सालों से भारत में हो रहा है. विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले 65 सालों में जितने विश्वविद्यालय और कॉलेज भारत में नहीं बने, उतने पिछले 10 सालों में बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: “गाजा पट्टी से 16 साल बाद हमास का नियंत्रण हटा”, इजरायली रक्षा मंत्री बोले- दक्षिण की ओर भाग रहे आतंकी

BAPS मंदिर में की पूजा-अर्चना

वहीं विदेश मंत्री ने दिवाली के मौके पर बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर का दौरा भी किया. जहां उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया. मंदिर में विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ कुछ समय बिताया और प्रार्थना कक्ष में सभा को संबोधित किया. बता दें कि लंदन में BAPS मंदिर भारत के बाहर पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर और यूरोप में सबसे बड़ा मंदिर है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

14 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

42 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

53 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago