देश

“स्त्रीधन महिलाओं की विशिष्ट संपत्ति, पिता भी नहीं मांग सकते”, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करते हुए की ये टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि स्त्रीधन महिलाओं की विशिष्ट संपत्ति होती है, बिना उसकी मर्जी के इस संपत्ति को पिता भी उसके ससुरालवालों से वापस नहीं मांग सकते हैं.

गहने और सामान वापस मांगे थे

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस संजय करोल की बेंच ने तलाकशुदा महिला के पिता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है. इस FIR में पिता ने बेटी के तलाक के बाद ससुरालवालों से शादी के दौरान दिए गए उपहार स्वरूप जेवरातों और अन्य सामानों को लौटाने की मांग की थी.

स्त्रीधन पर सिर्फ महिला का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा, “कोर्ट के पहले के आदेश महिला के स्त्रीधन के एकमात्र मालिक होने के एकल अधिकार के संबंध में पूरी तरह से स्पष्ट हैं.” इसके साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि स्त्रीधन पर पति का भी अधिकार नहीं, इससे ये साफ होता है कि जब तक बेट जीवित है या फिर फैसले लेने में पूरी तरह से सक्षम है, उसके पिता को भी उसके धन को वापस मांगने का कोई अधिकार नहीं है.

पिता ने दर्ज कराई थी FIR

दरअसल, महिला के पिता ने एक FIR दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि 1999 में उसने अपनी बेटी की शादी की थी, जिसमें दिया गया स्त्रीधन ससुरालवाले अपने पास रखे हुए हैं और लौटाने से इनकार कर रहे हैं. महिला ने साल 2016 में अपने पति को तलाक देकर 2018 में दूसरी शादी कर ली थी.

यह भी पढ़ें- “पाकिस्तान के साथ बातचीत का युग समाप्त हो चुका है”, एस. जयशंकर बोले- कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे

ससुरालवालों ने फैसले को दी थी चुनौती

बता दें कि महिला के ससुरालवालों ने 22 दिसंबर 2022 को तेलंगाना हाई कोर्ट में उनके खिलाफ दर्ज कराई गई FIR को दर्ज करने के लिए एक याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने मुकदमे को रद्द करने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद ससुरालवालों ने हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago