फोटो-ANI
Varanasi: जी-20 शिखर (G-20 Summit) सम्मेलन को लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले पहुंचे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने दलित बूथ अध्यक्ष सुजाता के आवास पर नाश्ता किया और कहा, “नाश्ता स्वादिष्ट था”. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया “हम वाराणसी में जी-20 कार्यक्रम कर रहे हैं. खाद्य सुरक्षा, अनाज, उर्वरक और बाजरा पर चर्चा होगी.”
बता दें कि 11 से 13 जून तक होने वाली जी-20 की बैठक के नेतृत्व के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को चार दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं. दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले 20 देशों के मंत्री समूह रविवार से तीन दिन तक वाराणसी में शहरी विकास पर मंथन करेंगे. विकास मंत्रियों की बैठक में इन देशों के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत होगा. जी-20 देशों के विकास मंत्री अपने-अपने देशों के विकास मॉडल और तकनीक का आदान प्रदान करेंगे. इससे पहले अप्रैल में भी काशी में जी-20 की बैठक हुई थी. अतिथियों के स्वागत सम्मान में प्रदेश सरकार की ओर से 11 जून को रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. जबकि 11 जून को क्रूज के जरिए गंगा आरती में भी विदेशी अतिथि शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें- Sultanpur: पंचायत भवन के नाम पर लाखों डकार गए प्रधान व सचिव, DPRO ने मुकदमा दर्ज करने का दिया निर्देश
रविवार को विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने दलित बूथ अध्यक्ष सुजाता के आवास पर नाश्ता किया और नाश्ते को स्वादिष्ट बताया. उनके घर में विदेश मंत्री ने जमीन पर बैठकर नाश्ता किया. न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में विदेश मंत्री ने कहा कि हम वाराणसी में जी-20 कार्यक्रम कर रहे हैं. खाद्य सुरक्षा, अनाज, उर्वरक और बाजरा पर चर्चा होगी.
विदेश मंत्री ने दलित के घर में नाश्ता करने के बाद तारीफ की तो बूथ अध्यक्ष सुजाता कुमारी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा, “हम कल से ही उनके स्वागत की तैयारियों में लगे हैं. मेरा पूरा परिवार घर की सफाई में लगा हुआ था.”
-भारत एक्सप्रेस
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…