प्रशांत किशोर
Prashant Kishor: 2024 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए नीतीश कुमार विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर रहे हैं. 23 जून को पटना में होने वाली बैठक में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी भी भाग लेंगी. विपक्षी पार्टियों की इस बैठक को लेकर प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “चाय पीने, प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से अगर विपक्ष मजबूत हो जाता तो ऐसा 20 साल पहले ही हो गया होता.
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत ने कहा कि नीतीश कुमार को पहले बिहार की चिंता करनी चाहिए. प्रशांत किशोर ने कहा कि आज लालू यादव की पार्टी आरजेडी के जीरो सांसद हैं और वे देश का प्रधानमंत्री तय कर रहे हैं. जिस पार्टी के पास अपना ठिकाना नहीं है वो पूरे भारत की अलग-अलग पार्टियों को इकट्ठा करने में लगा है.
प्रशांत किशोर पूछा कि क्या ममता, पश्चिम बंगाल में लालू और नीतीश की पार्टी को सीट देने के लिए तैयार हो गई हैं? क्या आरजेडी और जेडीयू, टीएमसी को बिहार में एक भी सीट देगी. प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कोई काम नहीं कर सकते, घर से निकलकर 5 किलोमीटर नहीं चल सकते. बता दें कि प्रशांत किशोर अक्तूबर से ही बिहार का दौरा कर रहे हैं. अभी तक उन्होंने जन सुराज अभियान के तहत 3 हजार से ज्यादा किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों से मांगे सबूत, कहा-बृजभूषण के खिलाफ जमा करें फोटो, ऑडियो-वीडियो
इतना ही नहीं प्रशांत किशोर ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हाल ही में नीतीश कुमार अखिलेश यादव से मिलने यूपी गए थे. अखिलेश यादव बड़ी-बड़ी बातें बोलते हैं. साल 2014 में उनके पार्टी के पास 5 सांसद था, 2019 में भी 5. लेकिन आज अखिलेश यादव दावा तो ऐसे कर रहे हैं जैसे उनका 500 सांसद हों.
बताते चलें कि बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक होगी. यह बैठक पहले 12 जून को होनी थी लेकिन अब इसकी नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि पहले यह बैठक 12 जून को होनी थी, लेकिन कुछ नेताओं के अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण यह बैठक स्थगित कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि अब 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होगी, जिसमे आगे की रूपरेखा तय की जाएगी.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…