होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज रजनीकांत और अमिताभ बच्चन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. हम, अंधा कानून और गरफ्तार जैसी फिल्मों में स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले दोनों, थलाइवर 170 नामक आगामी फिल्म के साथ लगभग 32 वर्षों के बाद स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे. उनके चाहने वालों के लिए इससे बड़ा तोहफा और क्या हो सकता है. खास बात यह है कि यह रजनीकांत के करियर की 170वीं फिल्म भी है. दोनों जब भी साथ आए सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा दिया.
उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘जेलर’ की शूटिंग खत्म की है. वह फिलहाल ‘लाल सलाम’ पर काम कर रहे हैं. इन दो फिल्मों के बाद वह निर्देशक टीजे ज्ञानवेल की फिल्म ‘थलाइवर 170’ की शूटिंग शुरू करेंगे. फिलहाल इस फिल्म का नाम अस्थायी रूप से ‘थलाइवर 170’ रखा गया है. फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत स्टारर इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.
अभी यह पता नहीं चला है कि फिल्म कब फ्लोर पर जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि ‘थलाइवर 170’ की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो सकती है. पहले ऐसी खबरें थीं कि अमिताभ बच्चन की भूमिका पहले ‘पोन्नियिन सेलवन’ अभिनेता चियान विक्रम को ऑफर की गई थी.
रजनीकांत ने अपकमिंग फिल्म ‘जेलर’ का शेड्यूल पूरा कर लिया है. वह इसमें जेलर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाएंगे. फिल्म के अन्य कलाकारों में प्रियंका मोहन, शिव राजकुमार, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन शामिल हैं. रजनीकांत मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…