Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Varanasi: जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए वाराणसी पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दलित के घर किया नाश्ता, बोले- स्वादिष्ट था

Varanasi: विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि आज से हम वाराणसी में जी-20 कार्यक्रम कर रहे हैं, खाद्य सुरक्षा, अनाज, उर्वरक और बाजरा पर चर्चा होगी.

फोटो-ANI

Varanasi: जी-20 शिखर (G-20 Summit) सम्मेलन को लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले पहुंचे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने दलित बूथ अध्यक्ष सुजाता के आवास पर नाश्ता किया और कहा, “नाश्ता स्वादिष्ट था”. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया “हम वाराणसी में जी-20 कार्यक्रम कर रहे हैं. खाद्य सुरक्षा, अनाज, उर्वरक और बाजरा पर चर्चा होगी.”


बता दें कि 11 से 13 जून तक होने वाली जी-20 की बैठक के नेतृत्व के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को चार दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं. दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले 20 देशों के मंत्री समूह रविवार से तीन दिन तक वाराणसी में शहरी विकास पर मंथन करेंगे. विकास मंत्रियों की बैठक में इन देशों के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत होगा. जी-20 देशों के विकास मंत्री अपने-अपने देशों के विकास मॉडल और तकनीक का आदान प्रदान करेंगे. इससे पहले अप्रैल में भी काशी में जी-20 की बैठक हुई थी. अतिथियों के स्वागत सम्मान में प्रदेश सरकार की ओर से 11 जून को रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. जबकि 11 जून को क्रूज के जरिए गंगा आरती में भी विदेशी अतिथि शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- Sultanpur: पंचायत भवन के नाम पर लाखों डकार गए प्रधान व सचिव, DPRO ने मुकदमा दर्ज करने का दिया निर्देश

रविवार को विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने दलित बूथ अध्यक्ष सुजाता के आवास पर नाश्ता किया और नाश्ते को स्वादिष्ट बताया. उनके घर में विदेश मंत्री ने जमीन पर बैठकर नाश्ता किया. न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में विदेश मंत्री ने कहा कि हम वाराणसी में जी-20 कार्यक्रम कर रहे हैं. खाद्य सुरक्षा, अनाज, उर्वरक और बाजरा पर चर्चा होगी.

विदेश मंत्री ने दलित के घर में नाश्ता करने के बाद तारीफ की तो बूथ अध्यक्ष सुजाता कुमारी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा, “हम कल से ही उनके स्वागत की तैयारियों में लगे हैं. मेरा पूरा परिवार घर की सफाई में लगा हुआ था.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital