Bhupesh Baghel, Chhattisgarh politics, election petition, Supreme Court hearing, Vijay Baghel, Model Code of Conduct violation, Patan assembly seat, High Court order, election cancellation case, Bharat Express.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने हाईकोर्ट के 8 मई के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई मंगलवार को करेगा. भूपेश बघेल पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है.
हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के खिलाफ दाखिल चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी रखने का फैसला दिया है. भूपेश बघेल ने अंतरिम राहत के तौर पर उनके खिलाफ हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर एकपक्षीय रोक लगाने की मांग की है. याचिका में भूपेश बघेल के चुनाव को रद्द करने की मांग की गई है.
आपको बता दें कि दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल (Vijay Baghel) ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल का चुनाव रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने आचार संहिता का उल्लंघन किया था. समय सीमा समाप्त होने के बाद भी भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
इसे भी पढ़े- Bihar Elections 2025: बिहार देश का ऐसा पहला राज्य बना, जिसके सभी मतदान केंद्रों पर 1200 से कम वोटर होंगे
दरअसल, 8 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका लगा था. हाईकोर्ट ने कहा कि पूर्व सीएम और पाटन विधानसभा सीट से विधायक भूपेश बघेल के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी. भूपेश बघेल की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया. हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि चुनाव याचिका में पर्याप्त सामग्री मौजूद है और इसे इस स्तर पर खारिज नहीं किया जा सकता.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
(साभार IANS न्यूज एजेंसी)
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…
Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…