रमन सिंह ने की तारीख बदलने की मांग
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. इसी चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसमें पहले चरण का मतदान 7 और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी. वहीं अब पूर्व सीएम रमन सिंह ने चुनाव की तारीख में बदलाव करने की चुनाव आयोग से मांग की है. उन्होंने दूसरे चरण के दौरान पड़ने वाले छठ पूजा का हवाला दिया है. जिसका असर चुनाव पर पड़ने की बात कही है.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रमन सिंह ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे. मैं निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूं कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएं.”
गौरतलब है कि राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं. जिसमें पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान होगा. वहीं दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग होगी. बीजेपी ने अब तक 85 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जिसमें पहले चरण की 20 सीटों पर उतरने वाले प्रत्याशियों का नाम भी शामिल है. डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो अब तक उसने सिर्फ 30 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारा है.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023: “अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान ने की थी सरकार गिराने की कोशिश”, गहलोत ने लगाया गंभीर आरोप
बता दें कि कांग्रेस कार्यसमिति पांचों राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर लगातार बैठकें कर रही है. जिन राज्यों में अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई या फिर बची हुई सीटों के लिए नामों पर मंथन किया जा रहा है. बीजेपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर खास फोकस कर रही है. कांग्रेस इन राज्यों में मध्य प्रदेश को छोड़कर बाकी के दो राज्यों में दोबारा वापसी की तैयारी में है. वहीं एमपी में बीजेपी भी पूरी ताकत से चुनावी मैदान में है.
-भारत एक्सप्रेस
बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…
Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…
Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…
सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
India Brazil Relations: ब्राजील में लूला डा सिल्वा की वापसी से भारत के साथ रणनीतिक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो…