ICC World Cup 2023

20 साल बाद छलका हरभजन सिंह का दर्द, कहा- DRS होता भारत जीतता 2003 का विश्व खिताब

World Cup: भारत में 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट खेला जा रहा है. अब तक 15 मैच खेले जा चुके हैं. सोमवार को 14वां मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत दर्ज की. इस मैच के दौरान टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 2003 वर्ल्ड कप फाइनल की एक कहानी सुनाई.

भज्जी ने सुनाई 2003 विश्व कप की कहानी

ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच की कमेंट्री करते हुए हरभजन सिंह ने विश्व कप 2003 की कहानी सुनाई. इस दौरान उनका दर्द भी छलक उठा. क्योंकि 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त मिली थी. भज्जी का कहना था कि उस समय अगर डीआरएस रहता तो शायद मैच का परिणाम भारत के पक्ष में होता.

फाइनल में 125 रन से भारत को मिली थी हार

बता दें कि 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 125 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट खोकर 359 रन बनाए थे. इस मैच में भारत की ओर से हरभजन सिंह ने दो विकेट लिये थे, इसके अलावा किसी भी भारतीय गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला था. हरभजन उस मैच में सिर्फ आठ ओवर हीं गेंद फेंके थे.

रिकी पोंटिंग को मिला था जीवनदान

फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 140 रन की पारी खेली थी. 40 रन के स्कोर पर उन्हें जीवनदान मिला था. दिनेश मोंगिया की गेंद पोंटिंग के पैड पर लगी थी, लेकिन अंपायर ने एलबीडब्ल्यू नहीं दिया था. हरभजन सिंह ने कहा कि अगर उस समय डीआरएस रहता तो माजरा कुछ और ही होता.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 359 रन

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच में तूफानी बल्लेबाजी की थी और 359 रन बना दिए थे. उसके जवाब में उतरी टीम इंडिया 39.2 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट हो गई थी. वीरेंद्र सहवाग (82 रन) और राहुल द्रविड़ (47 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए और मैच हाथ से निकल गया. इस मैच में हरभजन सिंह दो ओवर कम फेंके, इस बात का भी उन्हें अफसोस है.

ये भी पढ़ें- World Cup में पाकिस्तान नहीं कर पाएगी बाउंस बैक? सौरव गांगुली ने खोली टीम की पोल

पोंटिंग को अंपायर ने दिया जीवनदान

हरभजन सिंह ने कहा कि, रिकी पोंटिंग 40 रन बनाकर खेल रहे थे. उसी समय दिनेश मोंगिया ओवर लेकर आए और उनकी गेंद पर पोटिंग को एलबीडब्ल्यू नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि गेंद बीच में लगी थी, मुझे नहीं लगता है कि गेंद स्टंप के ऊपर से निकलने वाली थी, गेंद मिडिल स्टंप पर लगता, वहां अगर फैसला भारत के पक्ष में होता तो चीजें बदल सकती थी. उन्होंने कहा कि अगर उस समय डीआरएस होता तो शायद हमारे लिए परिणाम बदल सकता था.

Vikash Jha

Recent Posts

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

2 minutes ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

10 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

14 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

24 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

35 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

37 minutes ago