देश

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने बिल्डर के खिलाफ ठोकी याचिका, हाई कोर्ट ने इस वजह से मांगा जवाब; जानिए पूरा माजरा

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रियल स्टेट कंपनी को नोटिस जारी कर ब्रिलियंट एटोइल प्राइवेट लिमिटेड से जवाब मांगा है. युवराज सिंह ने कोर्ट से मांग की है कि विवाद के निपटारे के लिए आर्बिट्रेटर की नियुक्ति की जाए. युवराज सिंह का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें फ्लैट देने में देरी की और फ्लैट की गुणवत्ता भी खराब है.

युवराज सिंह ने 2021 में खरिदा था फ्लैट

दरअसल, युवराज सिंह ने 2021 में दिल्ली के हौज खास में फर्म के साथ एक फ्लैट बुक किया था. उस समय फ्लैट की कीमत लगभग 14.10 करोड़ बताई गई थी. पूर्व क्रिकेटर को नवंबर 2023 में पजेशन लेटर मिला लेकिन जब उन्होंने संपत्ति का निरीक्षण किया तो फ्लैट घटिया गुणवत्ता का पाया गया. इससे पहले युवराज सिंह का प्रतिनिधित्व करने वाली रिजवान लॉ एसोसिएटस नाम को कानूनी फर्म ने परियोजना में देरी के कारण हुए नुकसान के दावे के साथ नोटिस दिया था.

बिल्डर ने गुणवत्ता से समझौता किया- युवराज सिंह

युवराज सिंह ने कहा है कि बिल्डर ने गुणवत्ता से समझौता किया और फ्लैट की फिटिंग, फर्निशिंग, लाइट और फिनिशिंग की क़्वालिटी को कम कर दिया. इसके अलावा निजी अधिकारों के हनन को लेकर युवराज सिंह ने कहा कि बिल्डर ने उनकी ब्रैंड वैल्यू का गलत इस्तेमाल किया है और बिल्डर ने एमओयू की शर्तों का उल्लंघन किया.

ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, इन कारणों से प्रोडक्शन वारंट किया जारी

युवराज सिंह ने फोटो के गलत इस्तेमाल का लगाया आरोप

साथ ही युवराज सिंह का कहना है कि शर्ते के मुताबिक, प्रोजेक्ट के प्रमोशन के लिए नवंबर 2023 के बाद उनके चेहरे का उपयोग नहीं किया जा सकता तब, लेकिन बिल्डर ने लगातार इस्तेमाल किया. युवराज ने कहा है कि एमओयू की समाप्ति के बाद भी बिलबोर्ड, प्रोजेक्ट साइट, सोशल मीडिया पोस्ट, आर्टिकल आदि पर उनकी फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

29 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago