दुनिया

PM Modi Russia Visit: गरबा करने वाले रूसी कलाकारों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, सामने आया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दौरे पर हैं. जहां उन्होंने मंगलवार को भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. अक्सर पीएम मोदी विदेशी दौरे पर जाते हैं तो वहां भारतीयों के साथ ही उस देश की जनता से भी मुलाकात करते हैं. उनकी रूस यात्रा के दौरान भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला.

कलाकारों से पीएम ने की बात

रूस में पीएम मोदी ने रूसी सांस्कृतिक कलाकारों से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की. भारत के प्रधानमंत्री से मिलकर रूसी कलाकार काफी उत्साहित नजर आए. इसका वीडियो भी सामने आया है.

पीएम मोदी ने रूसी कलाकारों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने पूछे सवाल

वीडियो में पीएम मोदी अपने स्वागत में गुजरात का फेमस गरबा करने वाले रूसी कलाकारों से वार्तालाप कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने पहले उनके साथ फोटो खिंचवाई. इस दौरान पीएम मोदी ने रूसी कलाकारों से पूछा कि गरबा सीखने के लिए कितनी प्रैक्टिस करनी पड़ी? इस पर कुछ कलाकारों ने बताया कि छह महीने से गरबा सीख रहे हैं.

इसके बाद पीएम मोदी रूसी कलाकार से पूछते हैं कि आप लोग हिंदी बोल लेते हैं और कितने लोग भारत आए हैं. इस दौरान अधिकांश लोगों ने बताया कि वो भारत आ चुके हैं. इस दौरान एक महिला ने बताया कि हम भारत में आकर परफॉर्म भी कर चुके हैं.

उत्साहित नजर आए कलाकार

इसके बाद पीएम मोदी उनके नृत्य की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई देकर वहां से चले जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी से मुलाकात के बाद रूसी कलाकार काफी उत्साहित नजर आते हैं और उनके जाने के बाद आपस में बातचीत करते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी ने भारत-रूस की दोस्ती का जिक्र कर राजकपूर की फिल्म का सुनाया गाना, Video Viral

दूसरी ओर पीएम मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत-रूस की दोस्ती का जिक्र कर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ का मशहूर गाना गुनगुनाया. पीएम मोदी ने कहा, ”वो गाना यहां कभी घर-घर में गाया जाता था, ‘सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ये गीत भले ही पुराना हो गया हो, लेकिन इसके सेंटीमेंट एवरग्रीन हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

15 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

56 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

1 hour ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

1 hour ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago