देश

एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में बरी हुए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली के चर्चित एयर होस्टेस गीतिका आत्महत्या मामले में हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. कोर्ट ने मंगलवार (25 जुलाई) को फैसला सुनाते हुए मामले के एक अन्य आरोपी को भी बरी कर दिया.

एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने की थी आत्महत्या

गौरतलब है कि हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा की एयरलाइंस कंपनी में एयर होस्टेस रहीं गीतिका शर्मा ने साल 2012 में 5 अगस्त को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी. घटना दिल्ली के अशोक विहार स्थित गीतिका के घर में हुई थी. गीतिका ने सुसाइड से पहले एक नोट भी लिखा था. जिसमें गोपाल कांडा और उनकी एमडीएलआर कंपनी के सीनियर मैनेजर रहीं अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था.

यह भी पढ़ें- Manipur: हिंसा के बीच म्यांमार के 700 से ज्यादा लोगों ने की घुसपैठ, बिना दस्तावेजों के कैसे कर ली एंट्री ? फिर बढ़ी सरकार की चिंता!

गीतिका शर्मा ने लिखा था सुसाइड नोट

गीतिका शर्मा ने आत्महत्या से पहले दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखा था. जिसमें उन्होंने कहा था कि ” मैं आज खुद को खत्म कर रही हूं. क्योंकि मैं अंदर से पूरी तरह से टूट चुकी हूं. मेरा विश्वास टूट गया. मेरे साथ धोखा किया गया है. मेरी मौत के लिए सिर्फ दो लोग जिम्मेदार हैं, जिसमें गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा हैं. दोनों लोगों ने मिलकर मेरे विश्वास को तोड़ा है. उन लोगों ने अपने फायदे के लिए मेरा इस्तेमाल किया और मेरी जिंदगी को बर्बाद कर दिया. ये लोग मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए इन दोनों को इनके किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

10 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

15 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

30 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

35 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

48 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

48 minutes ago