यूटिलिटी

कैसे ठप पड़ गई IRCTC की साइट ? यात्री हो रहे परेशान, लेकिन तत्काल टिकट का अभी भी मौका, जानें कैसे करें बुक ?

Indian Railway: इंडियन रेलवे कैंटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC की सेवाएं ठप हो गई हैं. बता दें कि IRCTC की वेबसाइट आज यानी 25 जुलाई की सुबह से ही ठप हो गई है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि तत्काल टिकट की बुकिंग का भी यही समय है. IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज आ रहा है कि मेंटनेंस के कारण साइट की सेवा बंद कर दी गई है. इससे रेल यात्री अपनी टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं. कंपनी का कहना है कि उसको जल्द ही ठीक कर दीया जाएगा. IRCTC ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि तकनीकी समस्या केवल एप और वेबसाइट पर आ रही है.

कई यूजर्स ने IRCTC को टैग कर किया ट्वीट

आईआरसीटीसी के प्रवक्ता ने बताया कि साइट कल रात से ही ठप है. इसे चालू करने का काम जारी है. अभी रेलवे के कुल रिजर्व टिकटों की बुकिंग में आईआरसीटीसी की हिस्सेदारी 80 फीसदी से ज्यादा है. आईआरसीटीसी का ऐप और साइट ठप होने से यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है. कुछ लोगों ने आईआरसीटीसी को टैग कर ट्वीट भी किया है उनका कहना है कि कितने दिनों में उनका पैसा वापस आएगा. कुछ यूजर्स को फेल्ड ट्रांजेक्शन की लिस्ट के लॉग में भी नई एंट्री दिखाई नहीं दे रही है. इससे उन्हें यह पता नहीं लगा पा रहे हैं कि उनके पैसों का क्या हुआ. ऐसे लोग यह भी समझ नहीं पा रहे हैं कि उनका टिकट बुक हुआ है या फिर ट्रांजैक्शन कहां फंस गया है.

आईआरसीटीसी ने कही ये बात

जब लाखों यात्री आईआरसीटीसी की साइट और एप से टिकट बुक नहीं कर पाए तो IRCTC ने कहा कि तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि आज यानी मंगलवार सुबह 10 बजे जैसे ही यात्रियों ने तत्काल टिकट बुक के लिए IRCTC की साइट और ऐप को ओपन किया दोनों ही ओपन नहीं हुए. जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई और वह टिकट बुक नहीं कर पाए. इसके साथ ही IRCTC ने ट्वीट कर बताया है कि सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते टिकट बुक नहीं हो पा रही है. साथ ही कहा कि हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान करने में लगी है. आईआरसीटी ने कहा कि जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक होगी हम इसकी जानकारी साझा करेंगे.

ये भी पढ़ें:UP Weather Update: यूपी में तेज धूप और उमस से हैं लोग परेशान, आते-जाते बादल दे रहे हैं बारिश का संकेत, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान पर जारी किया अलर्ट

कैसे बुक करें टिकट

अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक नहीं करा पा रहे हैं तो घबराने की कोई बात नहीं है. बुकिंग के लिए आप Ask disha विकल्‍प को चुन सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में पैसा है तो वहां से भी टिकट की बुकिंग की जा सकती है. साथ ही आप रेलवे स्‍टेशन पर काउंटर से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं. आईआरसीटीसी ने कहा है कि वैकल्पिक रूप से टिकट अन्य B2C प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Makemytrip आदि के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

4 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

21 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

59 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

10 hours ago