देश

“दिल्ली की जनता के साथ AAP के बड़े नेताओं ने धोखा किया”, पूर्व मंत्री राजकुमार ने केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने बीते दिनों मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी छोड़ दी थी. इस्तीफे की जानकारी आनंद ने सीएम केजरीवाल को पत्र के जरिए दी थी. इस पत्र में राजकुमार आनंद ने सरकार पर ही कई सवाल खड़े किए थे.

पत्र के जरिए सरकार पर हमला

पूर्व मंत्री ने लिखा है कि “आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन से हुआ था, लेकिन आज के समय में पार्टी खुद भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूब चुकी है. सरकार के 2 मंत्री जेल में हैं, सीएम भी जेल पहुंच गए. पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. मैं नहीं समझता कि हमारे पास सरकार में रहने का अब कोई नैतिक बल रह गया है.

“जनता और कार्यकर्ताओं के साथ धोखा हुआ”

राजकुमार आनंद ने आगे लिखा है कि “हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता के साथ धोखा हुआ है. जिन्होंने बड़ी उम्मीद के साथ AAP को सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाया था. इस उम्मीद में दिल्ली की जनता ने आप की सरकार को चुना था कि भ्रष्टाचार खत्म होगा, लेकिन पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दल-दल में फंस गई है. आम आदमी पार्टी के बड़े नेता भ्रष्टाचार करते हैं और कार्यकर्ता धूप में बैठते हैं.”

यह भी पढ़ें- कराकाट में उपेंद्र कुशवाहा को पवन सिंह से मिल रही चुनौती, राजपूत वोटों के सहारे सेंधमारी की तैयारी में भोजपुरी स्टार, पढ़ें यह विश्लेषण

आप के पूर्व मंत्री ने ये भी लिखा है कि AAP पार्टी का कार्यकर्ता बस भीड़ बढ़ाने की मशीन बन गया है. ऐसे में मेरे लिए इस सरकार में काम करना असहज हो गया है. अब मैं इस सरकार में इनके भ्रष्टाचार में अपना नाम नहीं जोड़ना चाहता हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

16 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

37 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

37 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

38 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

43 minutes ago