चुनाव

पहले फेज में 102 सीटों पर होगी वोटिंग, कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, जानें, क्या था 2019 में इन सीटों का परिणाम

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. पहले चरण में देश की 102 सीटों पर वोटिंग होगी. जिसमें 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा सीटें शामिल हैं. इस चरण में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव तमिलनाडु में होंगे. यहां की 39 सीटों पर पहले फेज में मतदान होगा. यूपी की 8, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 6, असम की 5, उत्तराखंड की 5 और महाराष्ट्र की 5 सीटें शामिल हैं.

BJP को मिली थी 40 सीटों पर जीत

जिन 102 सीटों पर पहले चरण में मतदान होने जा रहा है, पिछले चुनाव में भाजपा ने इसमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उसके बाद सबसे ज्यादा डीएमके को 24 और कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं.

27 सीटों पर हार-जीत का अंतर काफी कम था

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर जीत का अंतर भी काफी कम रहा था. 27 सीटें ऐसी थीं जहां पर हार-जीत का अंतर 10 फीसदी से भी कम था. वहीं 26 सीटों पर 10-20 प्रतिशत और 29 सीटों पर 20-30 फीसदी था. इसके अलावा 15 सीटों पर जो जीत का अंतर था वह 30 से 40 प्रतिशत था. बाकी की 5 सीटों पर सबसे ज्यादा 40 फीसदी का अंतर रहा था.

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

पहले चरण के चुनाव में कई हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इसमें किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से, नितिन गडकरी नागपुर से, कार्ति पी चिदंबरम तमिलनाडु के शिवगंगा से, नकुलनाथ छिंदवाड़ा से और चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर सीट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं.

यह भी पढ़िए— जब आपकी सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तान से आलिया-मालिया-जमालिया भारत में घुस जाते थे, बम धमाके करते थे: कांग्रेस पर गृहमंत्री का करारा वार

बता दें कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 134 महिला उम्मीदवार होंगी. जो कुल का 8 प्रतिशत हैं. पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग होनी है. जहां 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष हैं. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में चुनाव होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

4 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

5 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

5 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

10 minutes ago

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

33 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

34 minutes ago