पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेचा अपना आवास
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर के दयानंद विहार आवास को 1 करोड़ 80 लाख में बेच दिया है. अब इस आवास में डॉक्टर दंपति श्रीमती बाला और डॉक्टर शरद कटियार रहेंगे. वहीं शुक्रवार को पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए कानपुर में मकान की रजिस्ट्री हो गई. कोविंद ने शुक्रवार को कानपुर में रजिस्ट्री कर दी. इंद्रानगर दयानंद बिहार के एम ब्लॉक में रामनाथ कोविंद का मकान है. वहीं रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद यहां आते रहते थे.
दरअसल रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनते ही उनके कानपुर का आवास सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था.हालांकि प्रोटोकॉल के तहत पुलिस की एक कंपनी उनके निवास पर हमेसा तैनात रहती थी. उनके मकान के चलते यह क्षेत्र वीआईपी दर्जा रखता था.
बता दें कि कोविंद का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रोटोकॉल और परंपरा के तहत उन्हें दिल्ली में बंगला आवंटित हुआ है. उनका परिवार अब वहीं रहेगा. डॉक्टर शरद कहते हैं, कि यह मेरा सौभाग्य है. ईश्वर कि कृपा की मुझे इस मकान में रहने का अवसर मिलेगा. वे इसे कोविंद की कृपा मानते हुए इसे प्रॉपर्टी के जरिए से न देखने का अनुरोध करते हैं.
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद अगर कहीं गये है,तो वह कानपुर है. राज्यसभा से सांसद रहे. उनको बिहार का गवर्नर बनाया और उसके बाद वह राष्ट्रपति तक बने. पूर्व राष्ट्रपति अपनी गांव की जमीन पूर्व में ही दान दे चुके हैं. जहां विद्यालय और सामाजिक कार्यों के लिए बारातशाला बनी हुई है. बता कि राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद से लोग जुड़े तो लेकिन पूर्व से जुड़ा एकमात्र मकान भी अब नहीं रहा.
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…
UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…
मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…