अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ तनाव के मद्देनजर, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा (HD Deve Gowda) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रणनीतिक मल्टी-अलाइंमेंट पहल की सराहना की है. पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने ज़ोर देते हुए कहा कि इस नीतिगत बदलाव से निकट भविष्य में भारत को फायदा होगा.
देवेगौड़ा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत की आर्थिक, जनसांख्यिकीय और लोकतांत्रिक शक्तियों का अनूठा मिश्रण उसे विश्व मंच पर अतुलनीय बनाता है. उन्होंने जापान और चीन की अपनी यात्राओं के दौरान पीएम मोदी की नए विकल्पों पर जोर देने की सराहना की और भरोसा जताया कि इन राजनयिक प्रयासों के सकारात्मक परिणाम होंगे.
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा, “रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ आपकी तस्वीरें और वीडियो, जो विश्व भर के मीडिया में छाई हुई हैं, वे राष्ट्राध्यक्षों के बीच सामान्य सौहार्द और मित्रता से कहीं अधिक कुछ दर्शाती हैं.” उन्होंने कहा कि ये एक “नए जागरण” का प्रतीक हैं और संभवतः एक नए ग्लोबल ऑर्डर की शुरुआत है, जिसके केंद्र में भारत है.
खास तौर पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन सहित पीएम मोदी के राजनयिक संबंधों की प्रशंसा करते हुए, देवेगौड़ा ने यूक्रेन युद्ध में भारत के मध्यस्थता प्रयासों के महत्व पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का नया नीतिगत कदम पुराने गुटनिरपेक्ष रुख की तुलना में वैश्विक सच्चाई को बेहतर ढंग से दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: बाढ़ की मार से पंजाब बेहाल! सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेजों को 7 सितंबर तक बंद रखने के जारी किये आदेश
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…