लीगल

पालतू कुत्ते की कस्टडी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने महुआ मोइत्रा को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने पालतू कुत्ते के कस्टडी के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तलवंत सिंह की पीठ ने यह नोटिस जारी किया है. यह याचिका अधिवक्ता जय अनंत देहद्राई ने दायर की है. दायर याचिका में उन्होंने अपने पालतू रॉटवाइलर डॉग हेनरी की कस्टडी की मांग की है. साथ ही निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने की भी मांग की गई है. देहद्राई का कहना है कि हेनरी लंबे समय से उनके साथ था और वह उसके वास्तविक संरक्षक है. जबकि महुआ मोइत्रा ने कहा कि हेनरी उनके पास है और वह उसकी देखभाल कर रहीं है.

तीन साल से चल रहा हेनरी का विवाद

अधिवक्ता जय अनंत देहद्राई और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बीच लंबे समय से हेनरी को लेकर विवाद चल रहा है. दरअसल अधिवक्ता जय अनंत देहद्राई और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा तीन साल के लिए रिलेशनशिप में थे. इसी दौरान हेनरी इनकी जिंदगी में आया. हेनरी की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच काफी लड़ाई हो चुकी है. इसको लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है.

अनंत ने 75 हजार रुपये में यह कुत्ता खरीदा था और उसके साथ उनका बाप-बेटे जैसा रिश्ता है, जबकि महुआ मोइत्रा का दावा है कि हेनरी उनका है. इसको लेकर अनंत ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया कि उन्होंने इस कुत्ते को खरीदने के लिए दो बार पैसे दिए. एक बार 10 हजार जबकि दूसरी बार 65 हजार रुपए दिए. उन्होंने यह भी कहा कि जब हेनरी 40 दिन का था तब से मैं उसका देखभाल कर रहा हूं. लेकिन अक्टूबर 2023 में मेरे कुत्ते को महुआ मोइत्रा ने अपहरण कर उसके साथ लेकर चली गई.

ये भी पढ़े: नाइजीरियाई आरोपी फरार, सुप्रीम कोर्ट ने साइबर धोखाधड़ी मामले में सख्त फैसला सुनाया  

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago