Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“नए ग्लोबल ऑर्डर के केंद्र में भारत” पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पीएम मोदी की जापान और चीन की सफल यात्रा की प्रशंसा की

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा (HD Deve Gowda) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रणनीतिक मल्टी-अलाइंमेंट पहल की सराहना की और कहा कि इस नीतिगत बदलाव से निकट भविष्य में भारत को फायदा होगा.

HD Dew Gauda

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ तनाव के मद्देनजर, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा (HD Deve Gowda) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रणनीतिक मल्टी-अलाइंमेंट पहल की सराहना की है. पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने ज़ोर देते हुए कहा कि इस नीतिगत बदलाव से निकट भविष्य में भारत को फायदा होगा.

देवेगौड़ा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत की आर्थिक, जनसांख्यिकीय और लोकतांत्रिक शक्तियों का अनूठा मिश्रण उसे विश्व मंच पर अतुलनीय बनाता है. उन्होंने जापान और चीन की अपनी यात्राओं के दौरान पीएम मोदी की नए विकल्पों पर जोर देने की सराहना की और भरोसा जताया कि इन राजनयिक प्रयासों के सकारात्मक परिणाम होंगे.

 

नए ग्लोबल ऑर्डर के केंद्र में भारत

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा, “रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ आपकी तस्वीरें और वीडियो, जो विश्व भर के मीडिया में छाई हुई हैं, वे राष्ट्राध्यक्षों के बीच सामान्य सौहार्द और मित्रता से कहीं अधिक कुछ दर्शाती हैं.” उन्होंने कहा कि ये एक “नए जागरण” का प्रतीक हैं और संभवतः एक नए ग्लोबल ऑर्डर की शुरुआत है, जिसके केंद्र में भारत है.

खास तौर पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन सहित पीएम मोदी के राजनयिक संबंधों की प्रशंसा करते हुए, देवेगौड़ा ने यूक्रेन युद्ध में भारत के मध्यस्थता प्रयासों के महत्व पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का नया नीतिगत कदम पुराने गुटनिरपेक्ष रुख की तुलना में वैश्विक सच्चाई को बेहतर ढंग से दर्शाता है.


ये भी पढ़ें: बाढ़ की मार से पंजाब बेहाल! सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेजों को 7 सितंबर तक बंद रखने के जारी किये आदेश


-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital