Saurav Gurjar Arrest bharat express- bharat express
Former WWE Wrestler Actor Saurav Gurjar Arrest: प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले टीवी अभिनेता और पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर को हैदराबाद पुलिस ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है. मध्य प्रदेश के डबरा शहर के रहने वाले सौरव गुर्जर पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण, मानसिक उत्पीड़न और धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है.
हैदराबाद के गाछीबोवली थाने में सौरव गुर्जर के खिलाफ धारावाहिक अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था. 20 सितंबर को जब सौरव गुर्जर विदेश यात्रा से लौटकर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, तो इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया. इसके तुरंत बाद गाछीबोवली पुलिस को सूचना दी गई. हैदराबाद पुलिस की टीम मुंबई पहुंची, उन्हें हिरासत में लिया और ट्रांसिट पर हैदराबाद ले आई. अदालत में पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, पीड़िता (29 वर्षीय महिला) ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान सौरव गुर्जर से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई. महिला का आरोप है कि सौरव ने उससे शादी का वादा किया और इसी आधार पर शारीरिक संबंध बनाए.
यह भी पढ़ें: धर्म, क्षमा, विद्या और अहिंसा… पीएम मोदी ने साझा किया महाभारत का खास सुभाषित
पीड़िता ने आरोप लगाया कि सौरव के कहने पर उसने अमेरिका में अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़ दी थी. इसके बाद दोनों भारत और अमेरिका में कई स्थानों पर साथ रहे. हालांकि, कुछ समय बाद सौरव के व्यवहार में बदलाव आने लगा. उसने महिला से दूरियां बनानी शुरू कर दीं और अंततः उसका फोन नंबर ब्लॉक कर पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया. ठगी और उत्पीड़न का अहसास होने पर महिला ने गाछीबोवली थाने का रुख किया.
डबरा के रहने वाले सौरव गुर्जर ने स्टार प्लस के चर्चित धारावाहिक ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाकर अपार लोकप्रियता हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी काम किया और अमेरिका की मशहूर पेशेवर रेसलिंग लीग WWE में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उनके इस प्रकार आपराधिक मामले में फंसने और जेल जाने की खबर से उनके गृहनगर डबरा और प्रशंसकों के बीच हड़कंप मच गया है.
भारत एक्सप्रेस
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…