यूटिलिटी

Diwali Chhath Puja Train: नियमित ट्रेनें हाउसफुल? मत लीजिए टेंशन! अक्टूबर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Diwali Chhath Puja Train: दिवाली और लोकआस्था के महापर्व छठ पर यदि आप भी यूपी या बिहार अपने घर जाने का प्लान बना रहे हैं और नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग या नो-रूम (No Room) देखकर परेशान हैं, तो अब आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है…दरअसल त्योहारी सीजन में यात्रियों की रिकॉर्ड भीड़ और कन्फर्म टिकट की किल्लत को देखते हुए भोपाल रेल मंडल ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है.

वहीं रेलवे ने रानी कमलापति (भोपाल) से दानापुर (पटना) के बीच विशेष फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे मध्य प्रदेश में रहने वाले लाखों प्रवासियों को सीधे राहत मिलेगी.

हफ्ते में 2 दिन चलेंगी स्पेशल ट्रेनें(Diwali Chhath Puja Train)

त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में सीट मिलना लगभग असंभव हो जाता है. इसी स्थिति से निपटने के लिए भारतीय रेलवे ने रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर तक सप्ताह में दो दिन स्पेशल ट्रेनें चलाने का टाइम टेबल जारी कर दिया है. यह ट्रेनें पूरे फेस्टिवल सीजन यानी 12 अक्टूबर से लेकर 17 नवंबर तक कुल 11-11 फेरे लगाएंगी. इससे उन हजारों रेल यात्रियों को सीधा फायदा होगा जो अंतिम समय में टिकट न मिलने के कारण घर जाने से वंचित रह जाते थे.

नोट कर लीजिए यह पूरा टाइम टेबल

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी रूट शेड्यूल के मुताबिक ट्रेनों का समय कुछ इस प्रकार रहेगा:

रानी कमलापति से दानापुर (ट्रेन नंबर 01667): यह ट्रेन 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 12:45 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी.

दानापुर से रानी कमलापति (ट्रेन नंबर 01668): वापसी में यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक हर मंगलवार और शनिवार को सुबह 11:20 बजे दानापुर से खुलेगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी.

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव?

यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें स्लीपर से लेकर एसी कैटगरी के डिब्बे शामिल होंगे. यह ट्रेन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार को आपस में जोड़ते हुए प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इसके प्रमुख स्टॉपेज में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) और बक्सर शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-बिना नया FASTag खरीदे बदलना चाहते हैं बैंक? गडकरी की ‘OneTag’ सर्विस का ये है पूरा प्रोसेस

बुकिंग चालू: तुरंत कराएं रिजर्वेशन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट, ऐप और रेलवे टिकट काउंटरों पर बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. चूंकि त्योहारी सीजन में इन स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें तेजी से भरती हैं, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की आपाधापी से बचने के लिए आज ही अपनी सीट बुक करा लें और बिना किसी टेंशन के अपने परिवार के साथ दिवाली और छठ का त्योहार मनाएं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago