देश

Himachal Pradesh: दिल्ली में सेब का रिटेल प्राइस 220 रु प्रति किलो, यहां नाले में फेंकने के लिए मजबूर हुआ बागवान, Video Viral

Himachal Apple: देशभर में हिमाचल प्रदेश सेब के उत्पादन के लिए बखूबी जाना जाता है. यहां का सेब इतना स्वादिष्ट होता है कि इसके चर्चे देश विदेश में होते हैं, लेकिन अगर जमीनी हकीकत की बात की जाए तो असलियत पूरी तरह से अलग है. एक तरफ प्रदेश सरकार देश में अपने सेब बेचने के लिए वाहवाही लूटती है तो वहीं दूसरी तरफ बागवानों की हालत बेहद ही खराब है, क्योंकि बागवनों के सेब बिकेंगे तो तब जब वह मंडी तक पहुंच पाएंगे. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जहां बागवान अपनी साल भर मेहनत को नाले में फेंकने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि सेब रखे-रखे सड़ जा रहे हैं. चलिए अब आपको वजह बताते हैं कि आखिर बागवन क्यों इतनी तादात में सेब को नाले में बहाने को मजबूर हैं.

दरअसल मानसून के सीजन में प्रदेश में बाढ़ बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते शिमला के ऊपर की सड़कें अभी बंद पड़ी हुई हैं. यहां बीते दिनों भी भारी बारिश देखने को मिली और रास्ता अभी नहीं खुल पाया है, जिसके चलते बागवान परेशान हैं और सेबों को नाले में बहाने को मजबूर हैं.

नाले में सेब बहाते बागवन का वीडियो वायरल

हाल ही शिमला के इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बागवन काफी ज्यादा तादाद में सेब से भरी क्रेटों को नाले में बहा दिया. वीडियो सच हैरान करने की वाला है, क्योंकि इतनी तादाद में इस तरह सेब का नाले में बहना थोड़ा अजीब लगता है. सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

20 दिनों से बंद है सड़क

बता दें कि भारी बारिश के चलते इस इलाके को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला लिंक रोड पिछले 20 दिनों से बंद पड़ा हुआ है. यही वजह है कि बागवान अपनी सेब की फसल को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं और रखे-रखे सेब सड़ते जा रहे हैं. इस वजह से बागवानों को अपनी मेहनत नाले में बहानी पड़ी रही है. जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो कुछ दिन पुराना है. बीते दिनों कुछ समय के लिए यह सड़क को खोला गया था, लेकिन बारिश के चलते फिर लैंडस्लाइड हो गई और सड़क को बंद करना पड़ा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

18 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago