देश

UP के देवरिया में सिलेंडर फटने से महिला समेत परिवार के चार लोगों की मौत

UP Deoria cylinder explosion: यूपी के देवरिया जिले में शनिवार सुबह एलपीजी सिलेंडर फटने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना भलुअनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है. पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि गांव के निवासी शिवशंकर गुप्ता सुबह कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे. करीब चार बजे जब उनकी पत्नी आरती चाय बना रही थीं, तभी सिलेंडर फट गया.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आरती देवी (42), उनकी बेटी आंचल (14), सृष्टि (11) और बेटा कुंदन (12) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फॉरेंसिक और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचीं और जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि संभवत: सिलेंडर में रिसाव के कारण यह घटना हुई होगी.

ये भी पढ़ेंः शाइस्ता की राह पर मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी, गिरफ्तारी के डर से जनाजे में नहीं हुई शामिल

ये भी पढ़ेंः इंडियन नेवी ने हिंद महासागर में 23 पाकिस्तानियों समेत ईरानी जहाज का किया रेस्क्यू, 9 सोमालियाई लुटेरों ने किया सरेंडर

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago