Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP के देवरिया में सिलेंडर फटने से महिला समेत परिवार के चार लोगों की मौत

UP Deoria Cylinder Explosion: पुलिस ने बताया कि घटना देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है. गांव के निवासी शिवशंकर गुप्ता सुबह कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे. करीब चार बजे जब उनकी पत्नी चाय बना रही थीं, तभी सिलेंडर फट गया.

UP Deoria cylinder explosion

देवरिया में ब्लास्ट के बाद क्षतिग्रस्त हुआ घर.

UP Deoria cylinder explosion: यूपी के देवरिया जिले में शनिवार सुबह एलपीजी सिलेंडर फटने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना भलुअनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है. पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि गांव के निवासी शिवशंकर गुप्ता सुबह कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे. करीब चार बजे जब उनकी पत्नी आरती चाय बना रही थीं, तभी सिलेंडर फट गया.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आरती देवी (42), उनकी बेटी आंचल (14), सृष्टि (11) और बेटा कुंदन (12) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फॉरेंसिक और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचीं और जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि संभवत: सिलेंडर में रिसाव के कारण यह घटना हुई होगी.

ये भी पढ़ेंः शाइस्ता की राह पर मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी, गिरफ्तारी के डर से जनाजे में नहीं हुई शामिल

ये भी पढ़ेंः इंडियन नेवी ने हिंद महासागर में 23 पाकिस्तानियों समेत ईरानी जहाज का किया रेस्क्यू, 9 सोमालियाई लुटेरों ने किया सरेंडर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital