देश

शाइस्ता की राह पर मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी, गिरफ्तारी के डर से जनाजे में नहीं हुई शामिल

Mukhtar Ansari Funeral: पिछले एक साल में यूपी में आतंक का पर्याय रहे दो कुख्यात अपराधी अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी का अध्याय समाप्त हो चुका है. जहां अतीक अहमद की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं मुख्तार अंसारी की जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई. अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की तरह अब मुख्तार की पत्नी अफशां भी जनाजे में शामिल नहीं हुई.

जब अतीक की हत्या हुई तो पुलिस को लगा कि उसकी पत्नी शाइस्ता पति के जनाजे में शामिल होने आएगी और मौका पाकर उसे पकड़ लेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वह अभी तक फरार है. बता दें कि बीते साल 24 फरवरी को यूपी में उमेश पाल और 2 उसके सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में उमेश पाल की पत्नी ने अतीक अहमद, अशरफ, शाइस्ता परवीन, उसके दो बेटों समेत 9 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया था. केस दर्ज होने के बाद से ही शाइस्ता परवीन फरार है. पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा है.

पुलिस ने अफशां पर घोषित कर रखा है इनाम

वहीं दूसरी ओर यूपी के दूसरे डाॅन मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पर भी 11 मामले दर्ज है. पुलिस को उसकी तलाश है. शाइस्ता की तरह अफशां पर भी पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है. जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम अफशां की तलाश में जुटी है. उस पर दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं. वहीं उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला भी दर्ज हैं.

बता दें कि अफशां पर गाजीपुर से लेकर लखनऊ तक फर्जी तरीके से भुमि कब्जाने, रसूख के दम पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने जैसे अनकों मामले दर्ज हैं. इतना ही नहीं उस पर लोगों से जबरन रजिस्ट्री करवाने का मामला भी दर्ज है.

ये भी पढ़ेंः गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में आज 10 बजे सुपुर्द-ए-खाक होगा मुख्तार, कब्र तैयार

ये भी पढ़ेंः धीमा जहर या हार्ट अटैक, जानें कैसे हुई मुख्तार अंसारी की मौत? पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

4 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

4 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

4 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

5 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

6 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

6 hours ago