देश

Amritpal Singh: भगौड़ा अमृतपाल सिंह कुरुक्षेत्र में था मौजूद, साथ में थी एक महिला, पुलिस कर रही कई राज्यों में तलाश

Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक व ‘वारिस पंजाब दे’ का मुखिया अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तलाश में जुटी हुई है. जानकारी से पता चला है की 19 मार्च की देर रात अमृतपाल कुरुक्षेत्र के शाहबाद में एक महिला के साथ ठहरा हुआ था. इस बड़े खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है. खालिस्तानी भगौड़े पर शिकंजा कसता जा रहा है. समय के साथ-साथ अमृतपाल को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. अमृतपाल के ठिकानों पर पुलिस और NIA लगातार छापे मार रही है. पुलिस ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है. इससे पहले उसका हुलिया बदलकर भागने का वीडियो सामने आया था. हरियाणा पुलिस द्वारा एक महिला समेत कई लोगों को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है.

उत्तराखंड के रास्ते से बाहर भागने का अनुमान

सूत्रों के हवाले से जानकारी आयी है कि पंजाब, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में कहीं भी अमृतपाल छिपा हो सकता है. पंजाब पुलिस द्वारा इन सभी राज्यों की पुलिस से सहायता ली जा रही है. अमृतपाल किसी भी हालत मे विदेश न भाग पाए, इस लिए भारत से सटे पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर पर BSF और SSB को अलर्ट कर दिया गया है. अनुमान है कि अमृतपाल उत्तराखंड के रास्ते से बाहर भाग सकता है.

18 मार्च को लुधियाना में हुआ था दाखिल

18 मार्च को अमृतपाल देर रात जालंधर से पंजाब के लुधियाना में दाखिल हुआ था. उसने अपने 4 साथियों को जालंधर में छोड़ा था. फिर वो शेखुपुरा गुरुद्वारा में करिब 50 मिनट तक रुका, जहां पर गुरुद्वारा के ग्रंथी ने 2 गाड़ियां मंगवाई. अमृतपाल के साथ उसका खास पप्पनप्रीत भी था. गुरुद्वारा से दोनों गाड़ियां अलग-अलग रूट पर निकल गई.

ये भी पढ़ें:- Amritpal Singh: कई लड़कियों के साथ संपर्क में था खालिस्तानी अमृतपाल!, करता था डर्टी चैट्स, खुले कई राज

इससे पहले ISI से लिंक का हुआ था खुलासा

बता दें कि अमृतपाल सिंह के पाकिस्तान और ISI से लिंक का खुलासा तो पहले ही हो चुका है. अब जांच के दौरान उसके ड्रग्स माफिया से कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल जिस मर्सिडीज कार से घूमता था वो उसे ड्रग माफिया रवैल सिंह ने गिफ्ट की थी. रवैल सिंह नशा तस्करी में पकड़ा भी जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

11 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

25 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

38 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago