देश

G-20 Summit: वाराणसी में पहुंचने लगे G-20 के डेलीगेट्स, क्रूज से देखेंगे गंगा आरती

सौरभ अग्रवाल

G-20 Summit:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में होने जा रहे जी-20 शिखर (G-20 Summit) सम्मेलन के लिए डेलीगेट्स पहुंचने लगे हैं. सभी का भारतीय परम्परानुसार स्वागत किया गया है. जी-20 देशों के डेवलपमेंट मिनिस्टर्स का स्वागत विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे. बता दें कि आर्थिक व सामाजिक विकास मंत्रियों की मीटिंग होनी है, जिसमें आर्थिक मंदी के साथ ही विकासशील देशों पर बढ़ रहे कर्ज के बोझ और जलवायु परिवर्तन समेत कई और मुद्दों पर चर्चा की जानी है. फिलहाल इसोबेल कोलमैन, उप प्रशासक, यूएसएआईडी (यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट) जी20 में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंची हैं उनका जोरदार स्वागत किया गया है.

बता दें कि जी-20 की बैठक के लिए वाराणसी पूरी तरह से तैयार हो चुका है.  वाराणसी में 11 जून को जहां प्रदेश सरकार की ओर से डेलीगेट्स के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया है रविवार को ही क्रूज के जरिए विदेशी अतिथि गंगा आरती की मनोरम छटा भी देखेंगे. 12 जून को डेवलपमेंट मिनिस्टर्स की मीटिंग होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए जुड़ेंगे. जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए ऑर्नामेंटल टॉवर्स से बनारस जगमगा उठा है. माना जा रहा है कि विकास मंत्रियों की बैठक में जी-20 देशों के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत होंगे.

ये भी पढ़ें- उड़ान भरने के बाद विमान का इंजन हुआ फेल, दिल्ली से चेन्नई जा रहा इंडिगो का फ्लाइट वापस लौटा दिल्ली

बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन 11 से 13 जून तक आयोजित होगा. इस सम्मेलन के लिए वाराणसी को दुल्हन की तरह सजाया गया है. शहर के प्रमुख सड़क, चौराहा/तिराहा, भवनों, पार्को आदि की आकर्षक रंग-बिरंगी लाइट्स से डेकोरेट किया गया है. सड़कें नीट एंड क्लीन दिखायी दे रही हैं.

सड़कों पर बनाए गए हैं पशु-पक्षियों के मॉडल

सड़कों पर पशु-पक्षियों के मॉडल बनाये गये हैं. ऑर्नामेंटल टॉवर्स से जगमग, रंग-बिरंगी तस्वीरें से सजे अपने शहर को देख लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. विदेशी मेहमानों की मेहमाननवाजी की ऐसी तैयारी देख लोग वाह-वाह करने को बाध्य है.

विदेश मंत्री शनिवार को ही पहुंच गए थे वाराणसी

दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले 20 देशों के मंत्री समूह रविवार से तीन दिन तक वाराणसी में शहरी विकास पर मंथन करेंगे. इस बैठक के नेतृत्व के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को चार दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं. विकास मंत्रियों की बैठक में इन देशों के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत होगा. जी-20 देशों के विकास मंत्री अपने-अपने देशों के विकास मॉडल और तकनीक का आदान प्रदान करेंगे. इससे पहले अप्रैल में भी काशी में जी-20 की बैठक हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेता सौरभ दास द्वारा विदेश जाने मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरभ दास की विदेश यात्रा…

13 minutes ago

IAS शिखर अग्रवाल को मिलेगी राहत या जारी रहेगी ACB जांच? सुप्रीम कोर्ट में 28 नवंबर को होगी अहम सुनवाई

राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 64 विला खरीदने…

24 minutes ago

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, न्याय संहिता का जिक्र: संविधान दिवस पर पीएम मोदी

PM Awas Yojana: संविधान दिवस पर पीएम मोदी का लेख: उन्होंने कहा कि कैसे 50…

35 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले ‘रामायण’ के रणबीर कपूर और साई पल्लवी, टीम ने शेयर की खास तस्वीर

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में है. इस…

50 minutes ago

‘युवा समझें सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है’, कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए संविधान के…

58 minutes ago