प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत की अध्यक्षता में G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक को लेकर यहां के लोग समझते हैं कि यह जम्मू-कश्मीर के लिए एक बड़ी जीत है. यह आतंकवाद के तीन दशकों के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका है. आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां के लोगों को उम्मीद है कि जी-20 से पर्यटन को रफ्तार मिलेगी.
पिछले साल, यहां दुनियाभर से 1.88 करोड़ लोग आए. खाड़ी देश, अमेरिका और यूरोपीय देश कश्मीर में निवेश करने के लिए कमर कस रहे हैं. दुबई के एमार ग्रुप, बुर्ज खलीफा के निर्माता पहले से ही $60 मिलियन का शॉपिंग और कार्यालय परिसर बना रहे हैं, जबकि $181 मिलियन की परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं.
श्रीनगर में G20 बैठक की मेजबानी करने के नई दिल्ली के फैसले ने भी जम्मू-कश्मीर को खुद से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है. इस समिट से जम्मू-कश्मीर के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं. यहां की अर्थव्यवस्था और रोजगार के नजरिए से भी इस समिट का महत्व बहुत बढ़ जाता है.
शायद यही वजह है कि यहां के लोग इस समिट को लेकर बहुत उत्साहित हैं और श्रीनगर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है. शिकारा को भी सजाया गया है जिसमें सवार होकर विदेशी मेहमान डल की खूबसूरती का लुत्फ उठाएंगे.
Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…