देश

जी कृष्णैया और UPSC की परीक्षा

 

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा और इंटरव्यू का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इशिता किशोर ने यूपीएससी 2022 की परीक्षा में टॉप किया है. यूपीएससी के मुताबिक इस बार कुल 933 अधिकारियों का चयन इस परीक्षा के माध्यम से किया गया है. कुल 933 सफल उम्मीदवारों में कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने मुश्किल हालातों से लड़कर कामयाबी हासिल की और उन लोगों के लिए एक मिसाल बने हैं जो थोड़ी से परेशानी आने पर हिम्मत हार जाते हैं. इन उम्मीदवारों में से ही एक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली कस्बे के रहने वाले सूरज तिवारी हैं, जिन्हें 917 रैंक मिली है. सूरज ने यह सफलता पहले प्रयास में हासिल की है. मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले सूरज तिवारी दिव्यांग हैं, सूरज तो दिव्यांग हैं लेकिन ऐसे सैकड़ों अभ्यर्थी सफल हुए हैं जिन्होंने इस सफलता के लिए बहुत मेहनत करने के साथ – साथ बड़ा त्याग किया है.

परीक्षा का परिणाम आते ही उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से जाति, क्षेत्र और रिश्तेदारी जोड़कर लोग बधाई देकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और सार्वजनिक तौर पर यह बताते हुए नहीं थक रहे हैं कि अब मेरी भी मजबूत पकड़ प्रशासन में हो चुकी है. लेकिन जब वही सफल अभ्यर्थी प्रशासन को चलाते समय झंझावातों का सामना करता है तो ना कोई रिश्तेदार नज़र आता है और ना ही कोई जाति के नाम पर खुशी मनाने वाला, उस मुश्किल दौर में नाम मात्र के ही लोग होते हैं जो मजबूती से साथ खड़े रहते हैं.

1985 बैच के बिहार कैडर के एक ऐसे आईएएस अधिकारी बने जी कृष्णैया, जिनका जन्म तेलंगाना के महबूबनगर के भूमिहीन परिवार में हुआ था. उनके पिता कुली थे और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसकी वजह से कृष्णैया भी अपने पिता के साथ कुछ दिन कुली का काम किया. बाद के दिनों में कुछ समय तक उन्होंने पत्रकारिता भी की लेकिन उन्होंने साथ में अपनी पढ़ाई जारी रखी और सरकारी विभाग में बतौर क्लर्क की नौकरी भी की.

उनके सलेक्शन के समय भी लोगों ने खूब खुशियां मनाई होंगी जाति और धर्म जोड़कर, लेकिन जब बेवजह जी कृष्णैया की हत्या कर दी जाती है तो न्याय दिलाना तो दूर की बात है बल्कि न्याय दिलाने की बात करने वाला भी कोई सगा सम्बन्धी सामने नहीं आता है. जी कृष्णैया के हत्या का मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाने में एफआईआर संख्या 216-1994 के रूप में दर्ज है.

1994 में जी कृष्णैया गोपालगंज के जिलाधिकारी हुआ करते थे. उन दिनों सूबे में चुनाव का माहौल था. वह एक बैठक के बाद हाजीपुर से लौट रहे थे. उसी समय कौशलेंद्र शुक्ला उर्फ छोटन शुक्ला की शव यात्रा में मुजफ्फरपुर के सदर थाने के खबरा गांव में हाइवे नंबर 28 पर उनकी कार फंस गई. उस शव यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी थी. कृष्णैया को गाड़ी में देखते ही भीड़ आगबबूला हो गई. भीड़ ने एम्बेसडर कार से जी कृष्णैया के बॉडीगार्ड को बाहर खींचा. कृष्णैया ने बॉडीगार्ड को बचाने के लिए ड्राइवर दीपक से कार रोकने के लिए कहा और कार रुकते ही भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और जी कृष्णैया की मौके पर ही मृत्यु हो गई. जब जी कृष्णैया की हत्या हुई तब वह मात्र 37 वर्ष के थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के गृह जिले गोपालगंज जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे.

इस घटना में आरोपित रहे पूर्व सांसद आनन्द मोहन की रिहाई के लिए बिहार सरकार ने कानून में संशोधन तक कर दिया. आनन्द मोहन की रिहाई के वक्त आईएएस एसोसिएशन अपना विरोध दर्ज कराता रहा लेकिन फिर भी समाज का कोई भी तबका विशेषकर अभ्यर्थियों के सफलता पर खुद को उनसे जोड़कर देखने वाले भी सामने नहीं आये और ना ही कोई सामाजिक संगठन उस व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए सामने आया जो अपनी ड्यूटी करते समय असमय काल का ग्रास बन गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

52 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago