देश

G20 Summit: पीएम मोदी और मॉरीशस के PM Pravind Jugnauth के बीच द्विपक्षीय वार्ता, जी20 समिट के लिए तैयार है दिल्ली

G20 Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ से बातचीत की. जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले यह पीएम मोदी की पहली द्विपक्षीय बैठक है. प्रविंद जगन्नाथ जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए गुरुवार को भारत पहुंचे और नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी अगले तीन दिन में 15 द्विपक्षीय बैठकें कर सकते हैं. पीएम मोदी शनिवार को ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा जी20 के सत्रों में शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार रविवार को वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक करेंगे. इस बीच, जी20 देशों के नेताओं का भारत आने का सिलसिला जारी है.

जी20 शिखर सम्मेलन से पहले भारत ने शुक्रवार को कहा कि ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेयरेशन’ लगभग तैयार है और इस पर आम-सहमति बनाने की दिशा में बातचीत चल रही है.

संयुक्त घोषणापत्र को लेकर आशान्वित भारत

जी20 से जुड़े भारत के शीर्ष अधिकारियों ने सम्मेलन से पहले प्रेस वार्ता में कहा कि उन्हें आम-सहमति से एक संयुक्त घोषणापत्र तैयार किये जाने की उम्मीद है. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध और जलवायु संबंधित मुद्दों जैसे जटिल विषयों पर विस्तार से कुछ नहीं कहा. बता दें कि यूक्रेन के मुद्दे पर रूस पहले ही आपत्ति जाहिर कर चुका है और चेतावनी दे चुका है.

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर यूक्रेन मुद्दे के कारण समझौते में रुकावट संबंधी सवाल के जवाब में कहा, ‘‘भारत को उम्मीद है कि जी20 के सभी सदस्य आम-सहमति की ओर बढ़ेंगे.’’

वहीं जी20 में अफ्रीकी संघ को शामिल किये जाने की संभावना पर क्वात्रा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शनिवार से शुरू हो रहीं सम्मेलन की कार्यवाहियों में इस पर उचित फैसला लिया जाएगा. भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेयरेशन’ ‘ग्लोबल साउथ ’ और विकासशील देशों की आवाज बनेगा.

‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है. जी20 शेरपा ने कहा कि पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि भारत की अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्योन्मुखी और निर्णायक होनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

26 minutes ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

56 minutes ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

6 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

7 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

8 hours ago