Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ranchi GangRape: रांची में 12 साल के मासूम के साथ गैंगरेप, अधमरी हालत में छोड़ गए वहशी, पुलिस ने दबोचा

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले 4 आरोपियों में से दो नाबालिग है. वे सभी लड़की के मोहल्ले में रहते हैं. पुलिस को दिए बयान में मासूम ने कहा कि शुक्रवार की शाम वह अपने चारों दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए सदर इलाके के एक रेस्टोरेंट में गई हुई थी.

symbolic

प्रतीकात्मक तस्वीर

Ranchi GangRape: झारखंड की राजधानी रांची से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां के सदर इलाके में रहने वाली एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ ब्लात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है. नाबालिग का आरोप है कि शुक्रवार रात को जब वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में 4 लड़कों ने घेर लिया. वो सुनसान जगह पर ले गए और बलात्कार किया. मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले 4 आरोपियों में से दो नाबालिग है. वे सभी लड़की के मोहल्ले में रहते हैं. पुलिस को दिए बयान में मासूम ने कहा कि शुक्रवार की शाम वह अपने चारों दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए सदर इलाके के एक रेस्टोरेंट में गई हुई थी. जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद जब वह घर लौटने लगी तो उस दौरान चारों लड़के भी उसी के साथ लौट रहे थे.

यह भी पढ़ें: UP: यूपी में पिछले डेढ़ साल में 17 नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, बांटे गए 55 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र

लड़की ने बताया कि चारों लड़कों ने सुनसान जगह पर छेड़खानी शुरू कर दी. विरोध करने के बाद आरोपियों ने दबोच लिया और सुनसान जगह पर ले गए. बलात्कार करने के बाद सभी वहां से फरार हो गए. नाबालिग ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि किसी भी तरह वह शुक्रवार की रात अपने घर पहुंची और माता-पिता को हैवानियत की जानकारी दी. जिसके बाद लड़की के माता-पिता ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. बताते चलें कि पीड़ित लड़की का मेडिकल भी कराया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital