दुनिया

कुरान के बाद स्वीडन में अब जलाए जाएंगे बाइबल और तोराह, स्टॉकहोम प्रशासन ने दी इजाजत, आग बबूला हुआ यहूदी संगठन

Sweden Chaos: स्वीडन में बकरीद के मौके पर जलाए गए कुरान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वीडन के अधिकारियों ने स्टॉकहोम में अब बाइबल और तौरात जालाने के अनुमित दी दे है, इसके बाद यहुदी समाज काफी ज्यादा भड़का हुआ है. इसकी जानकारी स्वीडन के राष्ट्रीय रेडियो प्रसारक ने दी है. उनकी एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टॉकहोम प्रशासन ने इजरायली दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन की मंजूरी देते हुए टोरा और बाइबिल को जलाने की भी इजाजत दे दी है. इससे पहले स्वीडन में स्वीडिश पुलिस से यहूदी धार्मिक ग्रंथ तौरात समेत तीन धार्मिक ग्रंथों को जलाने की अनुमति मांगी गई थी.

स्वेरिजेस रेडियो के मुताबिक, जिस शख्स ने इजरायली दूतावास के सामने लोगों को एकत्र कर प्रदर्शन करने की इजाजत मांगी थी, उसे अब मंजूरी मिल गई है. इस शख्स ने अपने अनुरोध में कहा है कि यह पिछले सप्ताह कुरान जलाने की प्रतिक्रिया है.

यूरोपीय यहूदी कांग्रेस ने की कड़ी निंदा

इस घटनाक्रम के जवाब में यूरोपीय यहूदी कांग्रेस (EJC) ने शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने स्वीडिश अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय की कड़ी निंदा की गई. सीएनएन (CNN) ने ईजेसी के अध्यक्ष एरियल मुजिकेंट के बयान के हवाले से कहा, “भड़काऊ, नस्लवादी, यहूदी विरोधी और घृणित कृत्यों का किसी भी सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है.” वहीं इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने भी स्वीडिश अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय की निंदा की.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: मानहानि मामले में राहुल गांधी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट दरवाजा, गुजरात HC से नहीं मिली थी राहत

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मैं स्वीडन में पवित्र पुस्तकों को जलाने की दी गई अनुमति की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं. इजराइल के राष्ट्रपति के रूप में मैंने दुनिया भर में मुसलमानों के लिए पवित्र कुरान को जलाने की निंदा की और अब मैं इस बात से दुखी हूं कि यहूदी बाइबिल, यहूदी लोगों की शाश्वत पुस्तक का भी यही हश्र हो रहा है.

क्या था मामला ?

सलमान मोमिका ने भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सुरक्षा के तहत ही स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के सामने कुरान जलाई थी. जिसके बाद से दुनिया भर के मुस्लिम बहुल देश के अलावा अमेरिका ने भी नाराजगी जताई है. ऐसे में एक बार फिर फ्री स्पीच के तहत तीन धार्मिक ग्रंथों को जलाने की मांग को अनुमति देने से वैश्विक स्तर पर हंगामा बढ़ने की संभावना है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अगले 8 घंटे और 9 राज्य…तगड़ा उत्पात मचाएगा मौसम! 60 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…

30 minutes ago

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

46 minutes ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

2 hours ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: शेयर बाजार से लाभ के संकेत, कामकाज में बढ़ेगी व्यस्तता; गुस्से पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…

2 hours ago