देश

माफिया जीवा की ‘अतीक स्टाइल’ में हत्या, पेशी के दौरान बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी

लखनऊ की सिविल कोर्ट में गैगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्यारे वकील के भेष में आए थे. पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है. जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं एक बच्चे को भी गोली लगी है. घटना के बाद से कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मोजूद है.

आरोपी की पहचान विजय यादव, पुत्र श्यामा यादव केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ‘अगर सपा कुछ कह देगी तो कहेंगे सपा ने मरवा दिया’

लखनऊ सिविल कोर्ट में फायरिंग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि, “कोई भी हत्या करेगा तो वो बचेगा नहीं. उत्तर प्रदेश की पुलिस उसे पकड़ेगी और कानून के हिसाब से उसे सजा दी जाएगी.”

आपको बता दें कि संजीव माहेश्वरी जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में आरोपी था. पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था. गोली कांड में चार से पांच लोगों के घायल होने की भी खबर है. जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है. संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था.  वहीं कोर्ट परिसर में हुई इस तरह की वारदात से वकीलों में आक्रोश है और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

32 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago