Dr Gaurav Gandhi
Dr Gaurav Gandhi: गुजरात के जामनगर के टॉप कार्डियोलॉजिस्ट गौरव गांधी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, 41 वर्षीय डॉक्टर ने अपने शानदार मेडिकल करियर के दौरान 16,000 से अधिक कार्डियक सर्जरी की थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर ने मंगलवार सुबह 4 बजे सीने में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां वह प्रैक्टिस करते थे. वहां एक कार्डियोग्राम किया गया था. जिसके बाद डॉक्टर वापस अपने घर चले गए. घर पहुंचने के बाद उन्हें फिर दिक्कत हुई. जिसके बाद तुरंत उन्हें जीजी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया जहां पहुंचने के 45 मिनट के भीतर उनका निधन हो गया.
वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है कि डॉक्टर गांधी सोमवार को मरीजों से मिलने के बाद रात में पैसेज रोड स्थित अपने घर लौट आए थे. उस रात उन्होंने खाना भी खाया. फिर सोने चले गए. हालांकि, जब सुबह उन्हें जगाने के लिए परिजन गए तो बेहोश पाए गए. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
छोटा मगर शानदार रहा डॉक्टर गांधी का करियर
डॉक्टर गौरव गांधी ने जामनगर में अपनी चिकित्सा की डिग्री हासिल की. इसके बाद अहमदाबाद में कार्डियोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की. वह फेसबुक पर ‘हार्ट अटैक’ अभियान में सक्रिय रूप से शामिल थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव गांधी ने जामनगर में ही प्रैक्टिस शुरू की. डॉक्टर गांधी लगातार आम लोगों को हार्ट अटैक से बचने के तौर-तरीके भी बताते थे.
-भारत एक्सप्रेस
Jio Happy New Year Plan 399 unlimited 4G 5G data: रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू…
गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…
वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…
मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…
Allahabad High Court old age pension case UP government last chance: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने…